फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather

बदला मौसम का मिजाज- धूप ने दी राहत.. आज से कोहरा बढ़ाएगा मुसीबत

Mon, 20 Jan 2020 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
weather
रविवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज
विज्ञापन

बरेली। करीब तीन दिनों से कड़ाके की ठंड से बेहाल शहरवासियों को रविवार को धूप खिलने से काफी राहत मिली। दिनभर खिली चटख धूप से अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़त दर्ज की गई। मौसम विभाग ने सोमवार से सुबह घना कोहरा, लेकिन दोपहर में हल्की धूप खिलने की उम्मीद जताई है। साथ ही सर्द हवा का कहर बरकरार रहने की आशंका जताई है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, रविवार शाम पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादल घिरने लगे। निम्न वायुदाब बना तो बारिश का माहौल बन गया। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई। जिससे कोहरे का कहर कम हुआ और सुबह चली तेज हवा से बचे-खुचे बादल भी छंट गए। आसमान साफ हुआ और फिर दोपहर करीब बारह बजे चटख धूप खिली, जिसने पिछले कई दिनों से ठिठुर रहे लोगों को काफी राहत पहुंचाई। शाम को फिर बर्फीली हवा से लोग परेशान रहे। डॉ. गुप्ता ने आगे भी कमोवेश ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है। रविवार को दिन भर खिली चटख धूप से अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़त और रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री और न्यूनतम 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 93 फीसदी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed