{"_id":"5dfd259d8ebc3e880c79ce6b","slug":"weather-bareilly-news-bly3888342147","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठिठुर रहे शहरवासियों को हल्की धूप ने पहुंचाई राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठिठुर रहे शहरवासियों को हल्की धूप ने पहुंचाई राहत
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग के मुताबिक अब छाएगा घना कोहरा और बढ़ेगी ठिठुरन
बरेली। हफ्ते भर से मौसम के तल्ख तेवरों से ठिठुर रहे शहरवासियों को शुक्रवार को दिनभर खिली हल्की धूप ने काफी राहत पहुंचाई। वहीं आगे आने वाले दिनों में भी मौसम विभाग ने हल्की धूप खिलने के साथ ही शहर पर कोहरे की चादर बिछने और शीतलहर से गलन बढ़ने की आशंका जताई है।
आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि हवाओं के बदलते रुख से पिछले दो दिनों से धूप खिलने की संभावना बन रही थी, लेकिन रात में चल रही हवा से दोपहर में उच्च वायुदाब की वजह से खिल नहीं पा रही थी। गुरुवार की सुबह हल्की धूप खिलने से मौसम के साफ होने के आसार बने। वहीं देर रात फिर तेज हवा चलने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह आसमान में छाए बादल छंटने के बाद धूप खिली। दिन भर धूप खिलने से अधिकतम तापमान भी दो डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त दर्ज कराते हुए 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बताया कि पर्वतों से आई तेज सर्द हवा की वजह से न्यूनतम 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आगामी दिनों में भी मौसम में बदलाव होने से न्यूनतम और अधिकतम तापमान के अस्थिर रहने की संभावना जताई है।