फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather

गिरेगा पारा.. अगले सप्ताह से सर्दी के लिए रहें तैयार

Tue, 12 Nov 2019 06:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
weather
बरेली। दिवाली के बाद बढ़े प्रदूषण और धुंध से तीन दिन पहले ही राहत मिली, लेकिन सोमवार को फिर मौसम बदल गया। दिन में धूप तो खिली, लेकिन हल्की धुंध की चादर भी छाई रही। हवा चलने से तापमान गिर गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले पांच दिन तक धूप खिलेगी, लेकिन धुंध भी रह सकती है। तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है। यानी अगले सप्ताह से सर्दी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

रविवार के मुकाबले सोमवार का दिन ज्यादा ठंडा रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 28. 6 और न्यूनतम 12.3 डिग्री सेल्सियस था, जो सोमवार को 27.1 और 11.9 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान में 1.5 और न्यूनतम में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। तीन दिन से अच्छी धूप खिल रही है, लेकिन सोमवार सुबह से ही हल्की धुंध के साथ हवा भी चली। जिससे दिन में भी सर्दी का अहसास हुआ।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा के अनुसार अगले एक सप्ताह तक धूप तो खिलेगी, लेकिन ठंड भी बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि इन दिनों पराली जलाने से हुआ प्रदूषण और धूल मिट्टी के कण कोहरा होने से बहकर नहीं जा पाते। सोमवार को कोहरा रहा, जिससे यह कण रुक गए और हल्की धुंध का असर दिखा। उन्होंने बताया कि अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा, लेकिन कोहरा बढ़ेगा। जिससे दिन में हल्की धुंध भी छायी रह सकती है। तापमान 12 डिग्री से नीचे आ सकता है। पर्यावरणविद डॉ. डीके सक्सेना के अनुसार इन दिनों प्रदूषण का स्तर थोड़ा कम हो गया है। एक्यूआई का स्तर भी सुधरा है, लेकिन जैसे ही कोहरा बढ़ेगा तो डस्ट पार्टिकल की चादर फिर बन सकती है। मौसम साफ रहे तो वातावरण में प्रदूषण का स्तर कम रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed