{"_id":"6914f92b62b7f9a00e0d0cd0","slug":"we-will-learn-a-lesson-from-moradabad-division-accidents-will-reduce-in-fog-bareilly-news-c-4-vns1074-764861-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मुरादाबाद मंडल से लेंगे सबक, कोहरे में कम होंगे हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मुरादाबाद मंडल से लेंगे सबक, कोहरे में कम होंगे हादसे
विज्ञापन
बरेली। मुरादाबाद मंडल में लागू योजना से कोहरे में होने वाले हादसों को कम करने का बीड़ा परिवहन विभाग ने उठाया है। इसकाे लेकर चीनी मिल प्रबंधन व गन्ना केंद्र के जिम्मेदारों के साथ अधिकारी बैठक करेंगे। वर्ष 2024-25 में हुए हादसों के आंकड़ों में 25 फीसदी तक कमी लाने का लक्ष्य अधिकारियों ने रखा है। इसके लिए गन्ना लोड करने वाले 700 ट्रकों व ट्रॉलों पर तीन मीटर कपड़े पर रिफ्लेक्टर लगाएं जाएंगे।
परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, मुरादाबाद मंडल में 27 चीनी मिलें हैं। दिसंबर और जनवरी में कोहरे की वजह से वहां लगातार हादसे होते हैं। इनमें अधिकतर गन्ना लदेे ट्रक और ट्रॉले होते हैं। इसको रोकने के लिए मुरादाबाद की योजना को बरेली मंडल की 17 चीनी मिल में लागू किया जा रहा है। इसकी पूरी जिम्मेदारी चीनी मिल संचालकों को दी जाएगी। वह रिफ्लेक्टर लगे कपड़ों को मिल में आने वाले चालकों को बांटकर जागरूक करेंगे।
आधुनिक एडास सिस्टम से होगा काफी लाभ
परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, अब वाहन एडवांस्ड ड्राइवर सिस्टम (एडास) से युक्त हैं। इसके दो फायदे हैं। सामने चलने वाले वाहन या पत्थर इत्यादि को सेंसर डिटेक्ट कर लेता है और ऑटोमेटिक ब्रेकिंग सिस्टम चालू हो जाता है। सेंसर से यह भी पता चलता है कि उसके साइड में कितनी जगह है? वहां से वाहन निकल सकता है या नहीं।
विज्ञापन
आस्था और सड़क सुरक्षा का सामंजस्य मिट गया है : आरटीओ
आरटीओ प्रणव झा ने कहा कि मानसिकता ऐसी हो गई है कि आस्था और सड़क सुरक्षा का सामंजस्य मिट गया है। सब कुछ ईश्वर पर छोड़कर बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के पूजा करने के लिए लोग श्रद्धापूर्वक चले जाते हैं। इसलिए धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं को भी इस मुहिम से जोड़ा जाएगा। इसके तहत परिवहन विभाग ऑडियो-वीडियो बनवाकर धर्मस्थलों पर लोगों को जागरूक किया जाएगा। धर्मगुरुओं को भी इस मुहिम से जोड़ा जाएगा। संवाद