{"_id":"65e4d5e8cf68f7728405ffb7","slug":"waterlogging-on-the-road-turning-into-potholes-increased-problems-for-pedestrians-aonla-news-c-183-1-sbly1007-102631-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गड्ढों में तब्दील सड़क पर जलभराव, राहगीरों की बढ़ी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गड्ढों में तब्दील सड़क पर जलभराव, राहगीरों की बढ़ी मुसीबत
Mon, 04 Mar 2024 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज। शनिवार और रविवार को हुई बारिश के बाद गड्ढे में तब्दील गैनी-सूदनपुर मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया है। करीब 5.50 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। सड़क का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। मगर, धीमी गति से हो रहे निर्माण की वजह से काम पूरा नहीं हो पाया है। मानसून से पहले काम पूरा न होने पर दुश्वारियां और बढ़ेगीं।
इस सड़क के निर्माण के लिए सवा करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। यहां फिलहाल काम चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क पर जगह जलभराव होता है। ऐसे में आबादी क्षेत्र में डामर की जगह इंटरलॉकिंग बिछाई जाए। डामर सड़क का निर्माण होने पर जलभराव की वजह से यह जल्द ही जर्जर हो जाएगी।
इस सड़क से सिर्फ सूदनपुर के साथ ही धनेती खरगपुर, हैबतपुर, मटियार, बिचरा वालकिशनपुर, अधकटा, भूड़ा, गुजरपुरा आदि गांव के लोग आवागमन करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह कीचड़ होने की वजह से स्कूल जाने वाले बच्चों के साथ बाइक सवार भी गिरकर चोटिल होते हैं। मामले में लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क दो हिस्सों में डाली जानी है। गैनी शिवमंदिर से सूदनपुर तक 2700 मीटर डामर रोड, सूदनपुर से धनेती खरगपुर तक 2100 मीटर डामर रोड व आबादी वाले क्षेत्र में 700 मीटर सीसी सड़क का कार्य शामिल है।