{"_id":"6499eaefb6731a03610c8b94","slug":"waterlogging-on-the-broken-roads-of-sanjay-nagar-and-jogi-nawada-increased-the-trouble-bareilly-news-c-4-1-193045-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: संजय नगर और जोगी नवादा की टूटी सड़कों पर जलभराव ने बढ़ाई मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: संजय नगर और जोगी नवादा की टूटी सड़कों पर जलभराव ने बढ़ाई मुसीबत
विज्ञापन
बरेली। शहर की टूटी सड़कें लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई हैं। शनिवार-रविवार की बारिश के बाद सोमवार को भी कई स्थानों पर जलभराव रहा। जोगी नवादा और संजय नगर में हालात ज्यादा बदतर हैं। सड़कों पर दो फुट तक के गहरे गड्ढों में अक्सर ऑटो और ई-रिक्शा पलट रहे हैं। सोमवार दोपहर के समय भी जोगी नवादा में सवारियों से भरा एक ई-रिक्शा गड्ढे में पलट गया।
बारिश के दौरान बदायूं रोड पर गड्ढों में जलभराव होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने यहां मिट्टी भरवा दी है। जोगी नवादा, संजय नगर, हजियापुर, रबड़ी टोला आदि इलाकों में अब भी गड्ढे नहीं भरे गए हैं। शहर में तमाम स्थानों पर मानसून के दौरान सीवर लाइन के लिए सड़कों को खोद दिया गया है। इससे भी समस्या हो रही है।
मानसून में बढ़ जाएगी समस्या
सीवर लाइन के लिए पीलीभीत बाईपास, चौपुला पर सड़क को खोदा गया है। सुभाषनगर में भी सड़क को बीच में खोद दिया गया है। शनिवार और रविवार की बारिश के बाद यहां काम बंद है। मानसून सक्रिय हो चुका है। ऐसे में फिलहाल इन इलाकों के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बारिश के दौरान सड़कों के निर्माण पर भी ब्रेक रहेगा।