{"_id":"65ff66423f3f244ea209e174","slug":"water-supply-will-start-from-5-am-on-holi-bareilly-news-c-4-bly1015-368804-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: होली पर सुबह पांच बजे से शुरू हो जाएगी जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: होली पर सुबह पांच बजे से शुरू हो जाएगी जलापूर्ति
Sun, 24 Mar 2024 05:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 24 Mar 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। होली पर पानी की व्यवस्था सुचारू रखने के लिए जलकल विभाग ने सारे इंतजाम कर लिए हैं। दावा है कि होली पर सुबह पांच बजे से ही पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। कोई फाल्ट होने पर तत्काल उसे सही करने के लिए जुबली पार्क स्थित कंट्रोल रूम में भी कर्मचारियों को ड्यूटी लगा दी गई है। इसके अलावा पाइप लाइन कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। इसके अलावा शहर में साफ सफाई के विशेष इंतजाम किए गए हैं। सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि जहां भी होली दहन होना है वहां कूड़ा न पड़ा मिले।
अधिशासी अभियंता जल सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि 24 मार्च को सुबह छह बजे से होली पर 25 मार्च को सुबह पांच बजे से शहर में पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। जो शाम तक जारी रहेगी। शहर को तीन जोन में बांटकर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। प्रथम जोन में कालीबाड़ी, बिहारीपुर, सिविल लाइंस का इलाका रहेगा। द्वितीय जोन में सुभाष नगर, बदायूं रोड का इलाका रहेगा। जोन तृतीय में राजेंद्र नगर व पुराना शहर का इलाका रहेगा। तीनों जोन में नलकूप व पाइप लाइन व्यवस्था के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। जेनरेटर पर भी कर्मचारियों को तैनात किया गया है। निर्देश दिया है कि बिजली जाते ही जेनरेटर तत्काल चला दें जिससे ओवरहेड टैंकों में पानी भरा रहे।