{"_id":"6abd67380cdf37965b0e05a4","slug":"water-pipeline-bursts-near-jagatpur-intersection-population-of-5000-affected-bareilly-news-c-4-bly1015-978115-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जगतपुर चौराहे के पास फटी पानी की पाइप लाइन, पांच हजार की आबादी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जगतपुर चौराहे के पास फटी पानी की पाइप लाइन, पांच हजार की आबादी प्रभावित
Thu, 01 Oct 2026 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
बरेली। जगतपुर चौराहे पर मंगलवार रात पानी की मुख्य पाइप लाइन के फटने से करीब पांच हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार सुबह जब स्थानीय लोग जागे तो घरों में पानी की आपूर्ति ठप मिली।
टंकी में पानी न आने से दैनिक कार्य प्रभावित हो गए। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गर्मी और पानी की किल्लत के बीच लोगों ने सरकारी हैंडपंपों और अन्य वैकल्पिक स्रोतों से पानी भरकर अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा किया। सबसे अधिक कठिनाई सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर तथा अन्य कामकाज के लिए निकलने वाले नौकरीपेशा लोगों को उठानी पड़ी।
स्थानीय निवासियों ने सूचना जलकल विभाग से दी। शिकायत मिलते ही विभाग ने एक तकनीकी टीम को मौके पर भेजा। टीम ने क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू किया। शाम तक यहां काम जारी था। जलकल विभाग के सहायक अभियंता देशांतर प्रताप ने बताया कि जल्द ही फॉल्ट की मरम्मत करके यहां पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।