फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Water level in Devha river decreased, farmers worried about erosion

Bareilly News: देवहा नदी में घटा जलस्तर, कटान से किसान चिंतित

Sat, 06 Sep 2025 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Water level in Devha river decreased, farmers worried about erosion
संवाद न्यूज एजेंसीनवाबगंज/क्योलड़िया/मीरगंज। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में हुई बारिश के बाद क्षेत्र की नदियां उफना गईं, लेकिन बृहस्पतिवार को नदियों का जलस्तर घटने से भूमि का कटान जारी रहा। इससे किसानों की लहलहाती फसलें नदियों में समा रही हैं। गन्ने, धान की फसल और चारे को नुकसान पहुंचा है। इस पर किसानों ने चिंता जताते हुए मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार क्योलड़िया में देवहा नदी में आई बाढ़ से अमीरनगर, जरपा मोहनपुर, बड़ेपुरा, नकटी नरायनपुर, अबदला आदि गांव में पानी घुस गया। बृहस्पतिवार को जलस्तर में कमी देखी गई, लेकिन जमीन का कटान जारी रहा। इसको देख किसान चिंतित दिखे। किसानों ने बताया कि देवहा नदी के उफनाने के चलते लगभग 300 बीघा में खड़ी गन्ने, धान और चारे की फसल को अपने में समा लिया है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचा है। गांव में घुसे बाढ़ के पानी से गांवों में संक्रामक बीमारियों के होने की आशंका है। हालांकि गांव में इससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

---
अभी तक 55 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, लेकिन मात्र 17 हजार क्यूसेक पानी देवहा नदी में रह गया है। ग्रामीणों की मांग पर नौगवा भगवंतपुर में दो और जरपा मोहनपुर में एक बोट का इंतजाम करा दिया गया है। गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। नदी का जलस्तर भी घट गया है। ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--उदित पवार, एसडीएम नवाबगंज
--------
इमरजेंसी से निपटने के लिए नहीं है नौकाओं की व्यवस्था
कटान और फसलों को हुए नुकसान को देखकर उठाई मुआवजे की मांग
मीरगंज क्षेत्र में बाढ़ चौकियां सक्रिय हैं, लेकिन इमरजेंसी से निपटने के लिए यहां नौकाओं की व्यवस्था नहीं की गई। दूसरी तरफ नदियों का जलस्तर कम होने पर कटान बढ़ गया है। इससे चिंतित किसानों ने मुआवजा दिलाने की मांग उठाई है।
क्षेत्र में कपूरपुर, अम्बरपुर, मोहम्मद गंज, श्यामपुर, लभेड़ा, गोरा हेमराजपुर आदि गांवों में अभी भी रामगंगा नदी द्वारा कटान किया जा रहा है। उधर बहगुल नदी से धर्मपुरा, बैरमनगर, सुल्तानपुर,दुनका, बिहारीपुर, भमोरा, आन्नदपुर अक्सौरा बफरी अब्दुलनबीपुर परतापुर शाही सहित दर्जनों गांवों में कटान जारी है। तहसील क्षेत्र में 14 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं, लेकिन किसी भी चौकी पर नाव की व्यवस्था नहीं की गई। किसानों का कहना है कि पूरी तहसील क्षेत्र में भोलापुर घाट पर एक प्राइवेट नाव है। तहसीलदार मीरगंज आशीष कुमार सिंह को इस संबंध में फोन किया गया तो उनका फोन नही उठा। संवाद
----------
एडीएम वित्त एवं राजस्व विभाग ने बाढ़ संभावित गांव का किया दौरा

फरीदपुर। रामगंगा एवं अन्य नदियों में बढ़ते जल स्तर को दृष्टिगत रखते हुए अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व ने तहसील क्षेत्र के बाढ़ संभावित ग्राम सैदापुर इलाका बुधौली का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य विभाग की टीम से कैंप लगाकर ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई।
बहगुल नदी में बढ़ते जलस्तर के चलते तहसील क्षेत्र के बाढ़ संभावित गांव सैदापुर इलाका बुधौली का शुक्रवार को अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह ने दौरा किया। यहां स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को दवाइयां वितरित की गईं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने के निर्देश दिए। गांव से बाढ़ का पानी अभी घरों से दूर है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम फरीदपुर मल्लिका नैन, तहसीलदार प्रशांत अवस्थी आदि मौजूद रहे। संवाद
------
जल स्तर बढ़ने से ग्रामीणों का पुल पर आवागमन बंद
भुता। क्षेत्र के गांव केसरपुर से बरेली को जाने वाले मार्ग के रास्ते सिंगाही मुरावान के पास बहगुल नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन ने बल्ली लगाकर रास्ता बंद कर दिया है।

बारिश के चलते लगातार बढ़ रहे बहगुल नदी के जलस्तर ने ग्रामीणों की समस्या और बढ़ा दी है। बहगुल नदी का जलस्तर बढ़ने से सिंगाही मुरावान के पास बने पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। ग्राम सिंगाई मुराबान , सकतपुरा, रहपुरा, अधकटा , दासपुर, पहरापुर ,गुलरिया समेत दर्जनों ग्रामों के लोग अब तक अपनी जान जोखिम में डालकर डनलप आदि पर सवार होकर निकल रहे थे। अब प्रशासन ने बल्ली लगाकर कर यहां पर आवागमन पूरी तरह बंद करा दिया है।
एसडीम सदर प्रमोद ने जाकर मौका मुआयना कर बताया कि जैसे ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। वैसे ही मार्ग खोल दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed