फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Water level improved due to heavy rains, will get rid of dark zone

Bareilly News: भारी बारिश से सुधरा जलस्तर, डार्क जोन से मिलेगी निजात

Sat, 11 Mar 2023 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Water level improved due to heavy rains, will get rid of dark zone
बरेली। साल 2022 में देर से आए मानसून की भारी बारिश ने भले ही आफत मचाई थी, पर साल दर साल गिरते जा रहे जलस्तर में स्थिरता की बड़ी वजह बन गई है। भूगर्भ जल विभाग की ओर से साल 2023 के जारी प्री मानसून के आंकड़ों में बरेली के जलस्तर में 25.88 सेमी की बढ़त दर्ज की है। वे इलाके जो संभावित डार्क जोन की तरफ बढ़ रहे थे, वहां भी जलस्तर में सुधार की उम्मीद है।
विज्ञापन


पिछले साल जून और जुलाई सूखे रहे और अगस्त में थोड़ी बारिश हुई। सरकार सूखे का सर्वे कर ही रही थी कि मौसम का मिजाज बदल गया। सितंबर में सामान्य से ज्यादा बारिश हो गई। बरेली में बाढ़ के हालात बनने लगे थे और सरकार को बाढ़ से राहत देने के लिए सर्वे शुरू करना पड़ा। हालांकि इस बारिश का भूगर्भ जल पर सकारात्मक असर रहा। बरेली में भूगर्भ जलस्तर बढ़ गया।
विज्ञापन

अफसर बारिश के अलावा भूगर्भ जल संरक्षण को लेकर चल रही मुहिम को भी इसकी बड़ी वजह मान रहे हैं। परंपरागत जलस्रोत तालाब खोदे गए, नदियों और कुओं की सफाई हुई, पौधरोपण चेक डैम, फार्म तालाब आदि पर कार्य की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




रामनगर, आलमपुर जाफराबाद

में थम गया गिर रहा जलस्तर

भूगर्भ जल विभाग के सहायक अभियंता गणेश के मुताबिक बरेली के रामनगर, आलमपुर जाफराबाद का क्षेत्र भूगर्भ जल विभाग के डार्क जोन की श्रेणी में शामिल है। साल 2021 के प्री मानसून में आलमपुर जाफराबाद का जलस्तर 12.41 मीटर और साल 2022 में 12.12 मीटर, साल 2023 में 11.88 मीटर दर्ज हुआ। क्रमवार रामनगर का आंकड़ा साल 2021 में 15.31 था, जो साल 2022 में 14.74 मीटर दर्ज हुआ। साल 2023 में 14.01 मीटर दर्ज हुआ है।



साल 2022 में कहां, कितना भूगर्भ जलस्तर (मीटर में)

ब्लॉक प्री मानसून पोस्ट मानसून

बिथरी चैनपुर 4.68 4.17

क्यारा 4.22 2.96

भुता 3.88 3.54

फतेहगंज पश्चिमी 5.53 5.28

फरीदपुर 8.33 8.29

नवाबगंज 3.36 2.41

बहेड़ी 3.22 1.78

भदपुरा 4.64 2.55

भोजीपुरा 3.28 3.36

मझगवां 8.03 8.62

मीरगंज 5.98 5.51

रिछा 4.52 1.84

शेरगढ़ 5.06 4.23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed