फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Water is filling on the track due to lack of interlocking and leveling

Bareilly News: इंटरलॉकिंग व समतलीकरण न होने से ट्रैक पर भर रहा पानी

Thu, 31 Jul 2025 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Water is filling on the track due to lack of interlocking and leveling
बरेली। 9.55 करोड़ रुपये की लागत से स्पोर्ट्स स्टेडियम में बने सिंथेटिक ट्रैक पर बारिश में पानी भर रहा है। इससे ट्रैक खराब होने का अंदेशा है। खिलाड़ियों की ओर से लगातार मांग के बावजूद जिम्मेदार यहां आवश्यक कार्य कराने के लिए गंभीर नहीं हो रहे।
विज्ञापन

बारिश के बाद बुधवार को भी यहां पानी भरा दिखा। मिट्टी ट्रैक पर थी, लेकिन उसको हटाने के लिए कर्मचारी तक नहीं थे। इस वजह से खिलाड़ियों को अभ्यास करने में भी परेशानी हुई। उद्घाटन के बाद यहां कई बार खोदाई करके समतलीकरण करने का काम किया जा चुका है, मगर जलभराव होना बंद नहीं हो पाया।
विज्ञापन

सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण सिडको कंपनी ने किया है। इंटरलॉकिंग और फेंसिंग का काम निर्माण में शामिल नहीं था। इसके लिए अब दोबारा से टेंडर होना है। यह कब तक होगा, इस बारे में कोई स्पष्ट नहीं बता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए जरूरी है इंटरलॉकिंग व फेंसिंग
एथलेटिक्स संघ के सचिव गजेंद्र तोमर के मुताबिक इंटरलॉकिंग ट्रैक के एक किनारे पर तीन मीटर तक रहती है। यह ट्रैक से ऊंची बनाई जाती है, इससे फील्ड पर भरने वाले पानी से मिट्टी कटकर ट्रैक की रबर तक नहीं पहुंच पाती। वहीं, फेंसिंग ट्रैक की सुरक्षा के लिए होती है। संवाद



--
स्पोर्ट्स स्टेडियम में बने ट्रैक की मुझे जानकारी नहीं है। इस मामले में संबंधित कार्यदायी संस्था से पूछा जाएगा। ट्रैक में कोई खामी है या कुछ कार्य होने हैं तो उन्हें कराया जाएगा। - दिनेश कुमार यादव, प्रभारी सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed