फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Water filled in sub-stations, trees fallen on power lines, power cut for 20 hours in many areas

Bareilly News: उपकेंद्रों में भरा पानी, बिजली लाइनों पर गिरे पेड़, कई इलाकों में 20 घंटे तक कटौती

Tue, 09 Jul 2024 07:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 09 Jul 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
Water filled in sub-stations, trees fallen on power lines, power cut for 20 hours in many areas
बरेली। बिजली उपकेंद्रों में पानी भरने, फीडर ब्रेक डाउन होने, पेड़ं गिरने से लाइनें टूटने और इंसुलेटर फुंकने से शहर के कई इलाकों के उपभोक्ताओं को 20 घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। कोहाड़ापीर, राजेंद्रनगर, इज्जतनगर, डीडीपुरम, एकतानगर, ब्रजलोक कॉलोनी, डोलापीर जैसे पॉश इलाके भी बिजली कटौती व ट्रिपिंग से लोग जूझते रहे। कटौती और ट्रिपिंग से शहर के अलग-अलग इलाकों में 50 हजार से ज्यादा उपभोक्ता परेशान हुए।
विज्ञापन

राजेंद्र नगर में 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन होने से कोहाड़ीपीर, बजरिया पूरन लाल, पटवा गली समेत अन्य इलाकाें की बिजली सोमवार सुबह पांच बजे गुल हो गई। 11 घंटे के बाद शाम चार बजे आपूर्ति चालू हो सकी, लेकिन दो घंटे बाद फिर से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जगतपुर और हरुनगला उपकेंद्रों के इलाकों में भी रविवार रात से ही फॉल्ट की झड़ी लग गई। रामगंगा नगर, सतीपुर, डोहरा, कृष्णा कॉलोनी, हरुनगला, जगतपुर, चक महमूद, एजाजनगर इलाकों में 15 घंटे तक कटौती की गई। सोमवार शाम तक इन इलाकों में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। सीबीगंज, इज्जतनगर, लोहिया विहार, दुर्गानगर, सनसिटी, कुतुबखाना, शाहदाना, मढ़ीनाथ के अलग-अलग इलाकों में रविवार रात से सोमवार शाम तक 20 घंटे तक कटौती की गई।
विज्ञापन

महानगर उपकेंद्र में पानी भरने और अंडरग्राउंड लाइनों में फॉल्ट के कारण उपकेंद्र से छह घंटे तक कटौती की गई। दोपहर बाद आपूर्ति चालू की गई, लेकिन उपकेंद्र में इंसुलेटर फुंकने के कारण आपूर्ति फिर ठप हो गई। सुभाषनगर उपकेंद्र के पटेल विहार, वाजपेयी की ढाल, बदायूं रोड, करगैना, बीडीए कॉलोनी आदि इलाकों में उपभोक्ताओं को 12 घंटे तक कटौती का सामना करना पड़ा। किला उपकेंद्र के फीडर नंबर पांच में फॉल्ट से सात घंटे तक बिजली संकट बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




रातभर हुई बारिश के कारण कोहाड़ापीर, डेलापीर उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में चार स्थानों पर बिजली के खंभे गिर गए। इससे ब्रजलोक कॉलोनी, एकता नगर, धर्मकांटा, मॉडल डाउन, प्रेमनगर इलाकाें में आपूर्ति कई घंटे प्रभावित रही। इलाके के उपभोक्ताओं की शिकायत है कि बिजली उपकेंद्र पर कॉल करने पर कॉल रिसीव नहीं की गई। अधिशासी अभियंता सुरेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि पोल गिरने और लाइनें टूटने के साथ उपकेंद्र में पानी भरने के कारण समस्या रही।



रविवार रात और सोमवार को दिन में बारिश के कारण नकटिया, जगतपुर, देवरनियां, मीरगंज आदि इलाकों में पेड़ गिरने से 33 और 11 केवी की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। इससे शहर के साथ जिले के अन्य स्थानों पर भी बिजली संकट पैदा हो गया। कई इलाकों में बारिश और लाइनों व पोलों पर नमी होने के कारण सोमवार रात तक आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। उपकेंद्रों में पानी भरने के कारण एहतियात के तौर पर बंद की गई आपूर्ति भी देर शाम तक चालू नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed