फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Water and sewer lines will be laid in slums at a cost of Rs 10 crore.

Bareilly News: मलिन बस्तियों में 10 करोड़ की लागत से बिछेगी पानी और सीवर की लाइन

Thu, 29 Jan 2026 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Water and sewer lines will be laid in slums at a cost of Rs 10 crore.
बरेली। शहर की मलिन बस्तियों में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। नगर निगम ने इन बस्तियों के कायाकल्प की तैयारी पूरी कर ली है। नगर निगम इस पूरी परियोजना पर लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च करने जा रहा है। इस बजट का मुख्य हिस्सा बस्तियों में पाइपलाइन के जरिए स्वच्छ पेयजल पहुंचाने और सीवर नेटवर्क को सुदृढ़ करने पर व्यय किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान में इन क्षेत्रों में जलभराव और दूषित पानी की समस्या एक बड़ी चुनौती बनी हुई है, जिससे स्थानीय निवासियों को संक्रामक बीमारियों का खतरा रहता है। परियोजना के तहत शहर के विभिन्न कोनों में स्थित प्रमुख बस्तियों का चयन किया गया है, जिनमें जाटवपुरा, हरिजन कॉलोनी माधोबाड़ी, और वाल्मीकि बस्ती (बाकरगंज व सुर्खा छावनी), नेकपुर गौंटिया, जाटव बस्ती हजियापुर, कुंवरपुर तलैया, और गिहार बस्ती चौपला, पुराना शहर के किशोर बाजार, कटरा चांद खां और बाग अहमद अली जैसे सघन क्षेत्र है। नगर निगम के एक्सईएन राजीव राठी के मुताबिक कार्य योजना का ड्राफ्ट तैयार है और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके अलावा अन्य वार्डों में 100 से अधिक सड़कों को सही कराया जाएगा। इसके लिए करीब 40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed