फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Was expecting rain ... sweated out

बारिश की उम्मीद लगाए थे... पसीने से तरबतर हुए

Sat, 13 Jun 2020 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
Was expecting rain ... sweated out
demo pic - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मौसम विभाग के मुताबिक, निम्न वायु दाब क्षेत्र बनते ही होगी बारिश

विज्ञापन
बरेली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को दिन भर बादलों और धूप के बीच लुुकाछिपी जारी रही मगर बारिश तो दूर बूंदाबांदी भी नहीं हुई। उल्टे दिन भर उमस हावी रहने से लोग पसीने से तरबतर होते रहे। गर्मी इस कदर हावी रही कि कूलर, पंखे, फर्राटा सब बेअसर रहे।

शुक्रवार को मौसम विभाग ने हल्की बारिश होने से राहत मिलने की उम्मीद जताई थी। सुबह आसमान में बादल छाए भी। जिसे देखकर लोगों ने बारिश की उम्मीद भी लगाई मगर जैसे जैसे दिन चढ़ता गया उम्मीद टूटने लगी। दोपहर में गर्मी और तपन इस कदर बढ़ी कि लोग कूलर, पंखे चलाकर तो कुछ पेड़ की छांव में गर्मी से निजात पाने की जुगत करते नजर आए। मगर, दिन के साथ ही रात में भी लोगों को कोई राहत नसीब नहीं हो सकी। आंचलिक मौसम विभाग के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि हवाओं का रुख बारिश के अनुकूल मौसम बना रहा है। चूंकि, शहर में पूर्व में हुई बारिश की वजह से उच्च वायु दाब बना है। इसके चलते बारिश के बादल प्रवेश नहीं कर रहे हैं। वहीं, बादलों का जमावड़ा उमस बढ़ा रहा है। उन्होंने बताया कि अगले करीब पांच दिनों तक धूप और बादल छाने का दौर जारी रहेगा। अनुकूल माहौल बनते ही शहर में तेज हवा संग बारिश होगी। शुक्रवार को तापमान अधिकतम 40.0 डिग्री और न्यूनतम 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी का स्तर 52 से 62 फीसदी दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed