{"_id":"6580a40b24a35e46610bcf15","slug":"wanting-grant-the-couple-remarried-baheri-news-c-124-1-sbly1010-1252-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अनुदान की चाह, दंपती ने किया दोबारा निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अनुदान की चाह, दंपती ने किया दोबारा निकाह
Tue, 19 Dec 2023 01:26 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 19 Dec 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
भोजीपुरा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। अनुदान के लालच में शादीशुदा जोड़े ने दोबारा निकाह कर लिया। दोनों की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। नगर पंचायत धौराटांडा के पूर्व सभासद मोहम्मद ताहिर ने अधिकारियों पर भी मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर इसकी शिकायत की है।
दर्ज कराई शिकायत में मोहम्मद ताहिर ने बताया कि नगर पंचायत धौराटांडा को योजना के तहत 20 शादियां कराने का लक्ष्य मिला था। 15 दिसंबर को बरेली क्लब मैदान में हुए समारोह में लक्ष्य पूरा करने के लिए अधिकारियों ने वार्ड पांच निवासी दंपती को दूल्हा-दुल्हन बनाकर निकाह करा दिया। कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने फोटो खींचे थे। उन्हें सोशल मीडिया पर साझा किया गया।
मोहल्ले वालों ने दंपती को जब फिर से शादी करते देखा तो आसपास के लोगों को बताया। कुछ ही देर में यह फोटो वायरल होने लगा। जानकारी होने पर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई। मोहम्मद ताहिर ने बताया कि इसमें नगर पंचायत के अधिकारियों की मिलीभगत है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिन जोड़ों की शादी हुई है, उनकी जांच कराई जाए। अनुदान हड़पने के लिए अधिकारियों ने कई ऐसे लोगों को भी मंडप में खड़ा कर दिया जो पहले से शादीशुदा हैं।