फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wanted gangster Qasim Khan injured in an encounter after being shot in the leg

बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

Thu, 08 Oct 2026 10:08 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 08 Oct 2026 10:08 AM IST
सार

बरेली के फरीदपुर में बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी कासिम खां पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके साथी जाहिद अली खां को भी पकड़ा है। 

विज्ञापन
Wanted gangster Qasim Khan injured in an encounter after being shot in the leg
पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में कराया भर्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर एक्ट का वांछित आरोपी कासिम खां पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सीएचसी भेजा, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने उसके साथी जाहिद अली खां को भी गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक, 22 अगस्त को फरीदपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसमें मेवा शर्फापुर निवासी कासिम खां वांछित था। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को बीसलपुर रोड स्थित साठा पुलिया के पास संदिग्ध बाइक सवारों के होने की सूचना मिली। 

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस टीम पर की फायरिंग 
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में कासिम के पैर में गोली लगी। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ। वहीं पुलिस ने दूसरे आरोपी जाहिद अली खां को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, नाल में फंसा कारतूस, एक कारतूस और बाइक बरामद हुई।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल आरोपी की निगरानी के लिए अस्पताल में दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सीओ संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाकर जांच कराई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed