{"_id":"69feef5b9e5943a7570366c6","slug":"wanted-accused-arrested-from-rented-house-in-bareilly-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिना सत्यापन किरायेदार रखना पड़ा भारी, मकान मालिक फंसा, घर से गिरफ्तार से हुआ वांछित आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिना सत्यापन किरायेदार रखना पड़ा भारी, मकान मालिक फंसा, घर से गिरफ्तार से हुआ वांछित आरोपी
Sat, 09 May 2026 01:55 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 09 May 2026 01:55 PM IST
सार
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में गोकशी का आरोपी किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर मकान मालिक पर भी कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
आरोपी शकील उर्फ भूरे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में किरायेदार सत्यापन के नतीजे निकलकर सामने आने लगे हैं। ठिरिया निजामत खां बस्ती में एक मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मकान मालिक ने बिना पुलिस सत्यापन कराए एक आरोपी को अपना मकान किराये पर दिया था। पुलिस ने किरायेदार को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है, उसके खिलाफ गैंगस्टर और गोकशी के कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
कैंट थाना प्रभारी संजय धीर ने बताया कि राजू उर्फ मोहम्मद हनीफ नाम के मकान मालिक ने चार माह पहले शकील उर्फ भूरे को अपना मकान किराये पर दिया था। शकील कैंट इलाके का नामी अपराधी है। मकान मालिक राजू उर्फ मोहम्मद हनीफ वार्ड संख्या आठ, ठिरिया निजामत खां का निवासी है। पुलिस ने किरायेदार शकील उर्फ भूरे को तमंचा के साथ गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम और गोकशी के अभियोग पंजीकृत हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि मकान मालिक ने किरायेदार का पुलिस सत्यापन नहीं कराया था। लापरवाही की वजह से मकान मालिक पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि मकान मालिक किरायेदार का सत्यापन जरूर कराएं।
विज्ञापन