Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Waiting for water for two years; people terrorized by dogs and monkeys

Bareilly News: दो साल से पानी का इंतजार, कुत्तों-बंदरों के आतंक से सहमे लोग

Sun, 22 Nov 2026 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Waiting for water for two years; people terrorized by dogs and monkeys
बरेली। वार्ड 19 कंजादासपुर के आलोकनगर में सफाई व्यवस्था चौपट है। सफाई कर्मचारी नाले की नियमित सफाई नहीं करते। इससे नाले में सिल्ट व कचरा भरा रहता है। यहां दो साल पहले ट्यूबवेल तो लगा दिया गया, लेकिन आधे हिस्से में जलापूर्ति अब तक शुरू नहीं हो सकी। इससे लोग परेशान हैं। मोहल्ले में कुत्तों व बंदरों का आतंक भी ज्यादा है। आलोक नगर में रजा कोठी के पास रविवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित वार्ड संवाद में स्थानीय नागरिकों ने ये समस्याएं गिनाईं।
विज्ञापन

धनंजय शर्मा ने बताया कि ट्यूबवेल व पानी की टंकी बनकर तैयार है, लेकिन आज तक पानी नहीं आया। सफाई कर्मचारी के नहीं आने से गलियां गंदी रहती हैं। नालियों में कीचड़ भरा रहता है। अरविंद रैना ने बताया कि जलभराव की समस्या बनी हुई है, इसका हल निकालना जरूरी है। कुत्तों के लिए फीडिंग प्वाइंट जल्द बनवाया जाए। कूड़ा वाहनों के आने के बावजूद लोग प्लाटों में कचरा फेंककर गंदगी फैला रहे हैं।
विज्ञापन

ओमप्रकाश राजभर ने बताया कि सड़कों पर अवैध कार पार्किंग सबसे बड़ी समस्या है। लोग अपने घरों के सामने या कहीं भी वाहन खड़े कर देते हैं। घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगे हैं। नियम है कि बिल जमा होने पर बिजली नहीं कटेगी, बावजूद लाइट कट जा रही है। सावित्री देवी, किशोरी लाल, कन्हैयालाल, ललित सिन्हा, सुरेंद्र सिंह गोसाईं, मातवर सिंह, राज बहादुर आदि ने भी कुछ ऐसी ही समस्याएं बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच सौ घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी

काली मंदिर रोड पर दो साल पहले ट्यूबवेल व पानी की टंकी लगाई गई थी। इससे आधे घरों में पानी आ रहा है, जबकि 500 घरों में अब तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे लोगों के घरों में पानी का संकट बना हुआ है। - मोहनराम
मैं गली नंबर पांच में 30 साल से रह रही हूं, लेकिन आज तक सड़क नहीं बनाई गई। इससे आवागमन में समस्या होती है। बरसात में जलभराव होने से निकलना मुश्किल हो जाता है। लोगों के घरों में भी पानी भर जाता है। - शांति देवी
वार्ड में कुत्तों व बंदरों का आतंक बढ़ गया है। निगम की तरफ से इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सड़क बनाने के बाद 10 माह से नाले पर पुलिया बनाना छोड़ दिए हैं। इस ओर नगर निगम का ध्यान नहीं जा रहा है। - शेर सिंह
गलियों की सफाई ठीक ढंग से नहीं हो रही है। यहां तक कि नालियों की सफाई भी ठीक ढंग से नहीं की जा रही है। सफाई कर्मी रोजाना नहीं आते हैं। इससे समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। - कुलदीप सिंह

पार्षद ने भी गिनाईं समस्याएं
आलोकनगर में पहले सड़कों की स्थिति बहुत खराब थी। अब काफी हद तक सुधार हुआ है। कुछ गलियों में अभी सड़कें नहीं बन सकी हैं। कुछ सड़कें बोर्ड से पास हो चुकी हैं, शासन से बजट न मिलने के कारण काम नहीं पा रहा है। पानी की समस्या के लिए कई बार जलकल के अधिकारियों से बैठकर वार्ता की, लेकिन निस्तारण नहीं हो सका। बंदरों व कुत्तों का आतंक बहुत है। इसके लिए नगर निगम से शिकायत की जाती है। - अरब सिंह यादव, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed