फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Waiting for Himgiri Express from morning to evening, chilly passengers

Bareilly News: हिमगिरि एक्सप्रेस के इंतजार में सुबह से हुई शाम, ठिठुरे यात्री

Wed, 11 Jan 2023 09:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Waiting for Himgiri Express from morning to evening, chilly passengers
बरेली। कोहरे और बिगड़े मौसम का असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ रहा है। मंगलवार को जंक्शन पहुंचे यात्रियों को दिन भर ठिठुरना पड़ा। कोलकाता जाने वाली 12332 हिमगिरि एक्सप्रेस सुबह 11.40 बजे के बजाय शाम चार बजे आई। शाहजहांपुर से गंगासागर जाने के लिए 65 श्रद्धालुओं का जत्था सुबह दस बजे ही जंक्शन पहुंच गया था। ट्रेन लेट होने पर सभी बर्फ जैसी ठंडे प्लेटफॉर्म पर पन्नी बिछाकर इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

12203 गरीबरथ साढ़े आठ घंटे, 22317 हमसफ र एक्सप्रेस पौने चार घंटे, 12209 काठगोदाम गरीबरथ साढे़ छह घंटे, 15075 त्रिवेणी एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे, 15211 जननायक एक्सप्रेस चार घंटे देरी से पहुंचीं। 22356 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस साढ़े आठ घंटे, 13308 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे, 13152 सियालदाह एक्सप्रेस व 15910 अवध-असम एक्सप्रेस ढाई-ढाई घंटे देरी से जंक्शन पहुंचीं।
विज्ञापन

12318 अकाल तख्त एक्सप्रेस एक घंटे, 15352 साढ़े तीन घंटे, 15212 जननायक एक्सप्रेस तीन घंटे, 22423 अमृतसर जनसाधारणसुपरफास्ट 13 घंटे, 20503 राजधानी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे व 22317 जम्मूतवी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी से आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन के इंतजार में प्लेटफॉर्म पर बैठे-बैठे ठिठुर रहे हैं। कहीं अलाव तक का इंतजाम नहीं है।
सुरेश पाल सिंह, बंथरी
सर्दी में यात्रियों को गर्म पानी उपलब्ध कराने के लिए प्लेटफॉर्म पर मशीन लगाई जानी चाहिए।
रामसागर, बंथरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed