फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Waiting for deployment of supporting staff on CHO meet

Bareilly News: सीएचओ मिले पर सहायक स्टाफ की तैनाती का इंतजार

Fri, 26 May 2023 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Waiting for deployment of supporting staff on CHO meet
बरेली। स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के दावों पर स्टाफ की कमी भारी पड़ रही है। जिले के 451 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में से सभी पर सीएचओ तैनात हो गए हैं, लेकिन सहायक स्टाफ न मिलने से 89 वेलनेस सेंटर का संचालन प्रभावित है। वहीं, शासन से शहरी क्षेत्र में 36 सेंटर संचालन के प्राप्त लक्ष्य में दो सेंटर संचालन के लिए विभाग को भवन नहीं मिल रहे।
विज्ञापन

शासन से जारी रिपोर्ट के मुताबिक जिले में पिछली वित्तीय वर्ष में 362 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर संचालन का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष 451 सेंटर जिले में स्थापित हुए। प्रगति का औसत 125 फीसदी तक दर्ज है। शुरुआत से ही सेंटर संचालन के लिए सीएचओ और स्टाफ की तैनाती का मामला उठता रहा। अब सीएचओ की तैनाती हो चुकी है, लेकिन सहायक स्टाफ की उपलब्धता न होने से कई सेंटर क्रियाशील नहीं हो सके हैं। वहीं अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के तहत शहरी क्षेत्र में 36 सेंटर आवंटन का प्रस्ताव था। कोट और कटघर में स्थान नहीं मिली है। सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह का कहना है कि दो सेंटरों के लिए मानक के अनुसार जगह न मिलने की स्थिति में प्रस्ताव वापस किया जा सकता है।
विज्ञापन

बताया कि जिले में 362 सेंटर पूरी तरह क्रियाशील हो गए हैं। यहां सीएचओ और सहायक स्टाफ तैनात हैं। बताया कि इन सेंटर पर प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवा, गैर संचारी रोगों का इलाज और दवाएं उपलब्ध कराई जाती है। करीब पांच हजार की आबादी पर एक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का संचालन किया जा रहा है। शेष सेंटर भी जल्द संचालित किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंटरों पर जल्द शुरू होगी मुंह के कैंसर की स्क्रीनिंग
जिला कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर जितेंद्र सिंह के मुताबिक हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर जल्द दांतों की सड़न, मसूड़ों में दिक्कत, मुंह में अल्सर, दंत फ्लोरोसिस आदि की वजह से कई बार मुंह के कैंसर तक की समस्या हो जाती है। जागरूकता के अभाव में दांतों की समस्या कई बार नजरंदाज रहती है। सेंटरों के जरिए लोगों के दंत और मुख का परीक्षण होगा। इसके लिए जिले के कम्युनिटी हेल्थ अफसर को प्रशिक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed