फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   VTMs received but no testing kits; samples to be sent to Badaun.

Bareilly News: वीटीएम मिलीं पर जांच किट नहीं, बदायूं भेजेंगे सैंपल

Fri, 04 Sep 2026 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 04 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
VTMs received but no testing kits; samples to be sent to Badaun.
बरेली। स्वाइन फ्लू के मरीज मिलने के सप्ताहभर बाद भी जिला अस्पताल में जांच की व्यवस्था शुरू नहीं हो सकी। रोजाना बुखार और संदिग्ध लक्षण वाले मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। एडीएसआईसी के मुताबिक, ऑर्डर दिए हैं पर अभी किट की आपूर्ति नहीं हुई।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह एक महिला स्वाइन फ्लू की चपेट में मिली तो जिले में अलर्ट घोषित हुआ। जांच, इलाज, भर्ती प्रकिया की तैयारियों की कवायद शुरू हुई। हालांकि, सरकारी अस्पतालों में दवाएं हैं, बेड हैं पर जांच की व्यवस्था नहीं है। दरअसल, स्वाइन फ्लू वायरस की जांच ट्रूनॉट और आरटीपीसीआर मशीन से होती है। जिला अस्पताल की बीएसएल-2 लैब में आरटीपीसीआर मशीन खराब है।
विज्ञापन

इसलिए स्वाइन फ्लू वायरस की जांच ट्रूनॉट मशीन से करने की तैयारी है। मरीजों का सैंपल लेने के लिए वीटीएम हैं, लेकिन जांच के लिए किट नहीं है। एडीएसआईसी डॉ. आरसी दीक्षित ने कहा कि ऑर्डर हो चुका है। दो से तीन दिन में मिलने की संभावना है। तब तक स्वाइन फ्लू के संदिग्ध लक्षण वाले मरीजों की जांच और जरूरी परामर्श देने के निर्देश डॉक्टरों को दिए हैं। अगर गंभीर मामला होगा तो सैंपल बदायूं जिला अस्पताल में जांच को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed