फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   VRI

आईवीआरआई ओवरब्रिज- रेलवे तो भूला ही... सेतु निगम ने भी लावारिस छोड़ दिया ओवरब्रिज

Tue, 03 Sep 2019 03:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 03:15 AM IST
विज्ञापन
VRI
बरेली। अधूरे पड़े आईवीआरआई ओवरब्रिज को रेलवे तो भूल ही गया है, अब सेतु निगम ने भी इसे लावारिस छोड़ दिया है। स्टाफ हटा देने के कारण इस ओवरब्रिज की देखभाल नहीं हो पा रही है। सर्विस लेन लगातार खराब हो रही है। अधूरे पड़े इस ओवरब्रिज पर रास्ता रोकने के लिए बनाई गईं दीवारों को भी शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर ईंटे तक गायब कर दी हैं। वहीं सर्विस लेन की तरफ बड़ा गड्ढा हो जाने के कारण हादसे का भी अंदेशा है। कई लोग यहां पर गिरकर चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन

नैनीताल और आईवीआरआई रोड को जोड़ने वाले इस ओवरब्रिज का निर्माण सेतु निगम और रेलवे दोनों को ही मिलकर पूरा करना है। सेतु निगम करीब सालभर पहले ही ओवरब्रिज का काम पूरा कर चुका है, लेकिन क्रासिंग के ऊपर रेलवे अपने हिस्से का काम अब तक शुरू नहीं कर सका है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने में लगातार देरी के बीच सेतु निगम का स्टाफ भी यहां से हट चुका है। सुरक्षा के लिहाज से अधूरे ओवरब्रिज पर कोई वाहन न चढ़ जाए... इसके लिए करीब चार माह पहले ओवरब्रिज के स्लोप पर सेतु निगम ने सुरक्षा दीवार बनवा दी थी, लेकिन शरारती तत्वों ने इस दीवार को तोड़कर उसकी ईंटें तक गायब कर दी हैं। आईवीआरआई की तरफ इस दीवार का पचास फीसदी हिस्सा टूट चुका है। सेतु निगम ने दीवार की मरम्मत तो नहीं कराई, लेकिन कुछ दिन पहले सीमेंट के कुछ डिवाइडर जरूर रख दिए हैं। इसके अलावा ओवरब्रिज के पास ही सर्विस लेन की तरफ बड़ा गड्ढा हो गया है। इसमें ई-रिक्शा और टेंपो के पलटने का खतरा मंडरा रहा है। आसपास के लोगों का कहना है कि यहां आए दिन बाइक वाले गिरते रहते हैं। सर्विस लेन की दोनों रोड पर गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed