फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Voting for Bar Association elections today, tough competition for the posts of President and Secretary

Bareilly News: बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतदान आज अध्यक्ष व सचिव पदों पर कांटे की टक्कर

Mon, 05 Jan 2026 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jan 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Voting for Bar Association elections today, tough competition for the posts of President and Secretary
बरेली। बरेली बार एसोसिएशन के द्विवर्षीय चुनाव के लिए मतदान सोमवार को होगा। बार के 11 पदों के लिए मौजूदा अध्यक्ष मनोज कुमार हरित और सचिव दीपक पांडेय समेत 80 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 2,736 अधिवक्ता करेंगे। बार सभागार में मतदान सुबह 10 से दोपहर 1:30 बजे तक और फिर दोपहर दो से शाम 4:30 बजे तक होगा। मंगलवार को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन

मतदान से एक दिन पहले प्रत्याशियों ने माहौल अपने पक्ष में करने के लिए ताकत झोंक दी है। एक-दूसरे के खेमों में सेंधमारी के लिए प्रत्याशी दांव-पेंच का सहारा लेते रहे। इस बार अध्यक्ष और सचिव पदों पर कांटे का मुकाबला माना जा रहा है। अध्यक्ष पद पर छह और सचिव पद पर चार प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन

मौजूदा अध्यक्ष मनोज कुमार हरित, पूर्व अध्यक्ष अनिल द्विवेदी के अलावा ज्वाला प्रसाद गंगवार, अजय कुमार, अमित बिसारिया और रविंद्र कुमार सिंह चौहान किस्मत आजमा रहे हैं। सचिव पद पर मौजूदा सचिव दीपक पांडेय के अलावा गौरव सिंह राठौर, शंकर कुमार सक्सेना और वीरेंद्र पाल गुप्ता मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। हालांकि, सेहरा किसके सिर सजेगा, यह मंगलवार को मतगणना के बाद ही साफ होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी राजीव जयपति ने बताया कि आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है।

अगर कोई प्रत्याशी या मतदाता नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी विवाद की स्थिति में अंतिम निर्णय चुनाव मंडल का होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed