फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vishal Sagar and Shalini Singh rebel after not getting tickets

सपाः टिकट न मिलने से बागी हुए विशाल सागर और शालिनी सिंह

Mon, 24 Jan 2022 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Vishal Sagar and Shalini Singh rebel after not getting tickets
फरीदपुर। टिकट न मिलने से नाराज समाजवादी पार्टी के दो नेताओं ने बगावत करते हुए चुनाव लड़ने का एलान कर दिया, इनमें एक पूर्व विधायक स्वर्गीय सियाराम सागर के बेटे विशाल सागर तो दूसरी 2017 में सपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ चुकीं शालिनी सिंह हैं। विशाल सागर ने शनिवार को समर्थकों के साथ बैठक कर चुनाव का एलान करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने समर्थकों से आगे की रणनीति बनाकर चुनाव मैदान में उतारने की बात कही। दूसरी तरफ शालिनी सिंह ने लखनऊ जाकर बसपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। वह भी फरीदपुर सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फरीदपुर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक विजयपाल सिंह पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रत्याशी घोषित किया है। हालांकि इस सीट से करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया था। टिकट न मिलने से नाराज फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र के कई दावेदारों ने सपा से बगावत शुरू कर दी है। फरीदपुर विधानसभा से सपा के पूर्व विधायक रहे स्वर्गीय डॉक्टर सियाराम सागर के बेटे विशाल सागर ने भी टिकट न मिलने पर बगावत करते हुए चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है।
विज्ञापन

विशाल सागर ने शनिवार को अपनी फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने रविवार को समर्थकों की बैठक बुलाई थी। रविवार को हुई बैठक का भी वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें विशाल सागर समर्थकों से कह रहे हैं कि उनका चुनाव लड़ना तो पक्का है। चाहे निर्दलीय ही क्यों न लड़ें क्योंकि फरीदपुर विधानसभा में सपा और भाजपा के प्रत्याशियों का विरोध है। विशाल सागर ने समर्थकों से रणनीति बनाने के लिए कहा है। सपा से टिकट न मिलने से नाराज 2017 में विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी शालिनी सिंह ने फिर सपा से बगावत करते हुए बसपा का दामन थाम लिया है और बसपा से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। शालिनी सिंह ने इसे लेकर फेसबुक पर पोस्ट भी डाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed