फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Viscera is preserved if the cause of death is not clear.

Bareilly News: व्यक्ति की मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित

Mon, 18 May 2026 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 18 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Viscera is preserved if the cause of death is not clear.
फतेहगंज पश्चिमी। भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव मुड़िया चेतराम निवासी आदेश यादव (50) की मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, आदेश परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में काम करते थे। वह बृहस्पतिवार को सहकर्मी के शादी समारोह में कस्बा स्थित एक बैंक्वेट हॉल में गए थे। शुक्रवार सुबह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश की। शाम को आदेश का शव गांव मढ़ौली से शंखा पुल जाने वाले मार्ग पर मिला था। शव मिट्टी में सना हुआ था। चोट के निशान नहीं थे। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। परिजनों ने किसी से भी रंजिश होने से इन्कार किया है। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया कि रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया है। अधिकारियों के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed