{"_id":"5fd1265d8ebc3e3b6b555b57","slug":"vinita-s-siblings-and-lovers-surrender-bareilly-news-bly42958739","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनीता के भाई-बहन और प्रेमी ने किया समर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनीता के भाई-बहन और प्रेमी ने किया समर्पण
विज्ञापन
हत्यारोपी पत्नी विनीता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
शिक्षक हत्याकांडः कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल, दो आरोपी अब भी पकड़ से बाहर
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाने के चर्चित शिक्षक अवधेश हत्याकांड में नई स्थिति सामने आई है। हत्यारोपी पत्नी विनीता के भाई-बहन व आगरा के रहने वाले प्रेमी ने बुधवार को सीजेएम बरेली कोर्ट में समर्पण कर दिया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। दो शेष आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
फिरोजाबाद के मूल निवासी अवधेश कुमार शीशगढ़ क्षेत्र के सहोड़ा में इंटर कॉलेज के शिक्षक थे। 12 अक्तूबर की रात उनकी हत्या उनके आवास में ही की गई थी। कुछ दिन तक बेटे की कॉल रिसीव न होने पर बरेली आई उनकी मां अन्नपूर्णा देवी ने पुत्रवधू विनीता पर हत्या का शक जताकर रिपोर्ट कराई थी। इसके बाद फिरोजाबाद के नारखी क्षेत्र निवासी हिस्ट्रीशीटर शेर सिंह उर्फ चीकू को पकड़ा गया तो हत्या का भेद खुला। उसकी शिनाख्त पर पुलिस ने शव को फिरोजाबाद से बरामद किया था। घटना में कई और नाम प्रकाश में आए। अब चीकू फिरोजाबाद जेल में तो विनीता व पप्पू जाटव नाम के आरोपी बरेली जेल में बंद हैं। पांच अन्य आरोपियों की तलाश में इज्जतनगर पुलिस दबिश दे रही है।
बुधवार को विनीता के भाई प्रदीप जादौन, बहन ज्योति व प्रेमी आगरा निवासी अमित जादौन ने बरेली सीजेएम कोर्ट में समर्पण कर दिया। इंस्पेक्टर केके वर्मा ने बताया कि विनीता का पिता अनिल फौजी व अन्य आरोपी भोला सिंह की गिरफ्तारी शेष है। इसके लिए पुलिस दबिश देकर दबाव बनाने में लगी है। वह गिरफ्तार नहीं हुए या समर्पण नहीं किया तो पुलिस उनकी संपत्ति कुर्क करेगी।

विनीता की जमानत पर सुनवाई आज
पुलिस के मुताबिक बरेली सीजेएम कोर्ट में विनीता की ओर से जमानत याचिका दाखिल की गई है। इसमें गुरुवार को सुनवाई होनी है। विनीता ने खुद को बेकसूर बताया है जबकि पुलिस के पास ऐसे तमाम साक्ष्य हैं जिससे विनीता ही घटना की मुख्य सूत्रधार साबित हो रही है। सीओ तृतीय श्वेता यादव ने बताया कि सभी हत्यारोपियों को पकड़ना पुलिस की प्राथमिकता है।