{"_id":"6611bcbd6d7b57c3540211b4","slug":"villagers-protested-against-passing-high-tension-line-among-the-population-aonla-news-c-183-1-sbly1007-102890-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आबादी के बीच हाईटेंशन लाइन गुजारने का ग्रामीणों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आबादी के बीच हाईटेंशन लाइन गुजारने का ग्रामीणों ने किया विरोध
Sun, 07 Apr 2024 02:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 07 Apr 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
आंवला। नगर पालिका विस्तार में शामिल हुए गांव मुहब्बत गंज गौटिया में मकानों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकालने को लेकर चल रहे विरोध के बीच शनिवार को एसडीएम गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने उनसे दो टूक कह दिया कि मकानों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन निकालना हमें मंजूर नहीं है। उन्होंने सवाल भी पूछा कि अगर तार टूटने से कोई हादसा होता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? एसडीएम ने बिजली निगम के अधिकारियों से बात करके जल्द समाधान का भरोसा दिया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बिशारतगंज क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर में एक फैक्टरी बनाई जा रही है। यहां बिजली आपूर्ति के लिए 132 केवीए बिजलीघर से फैक्टरी तक बिजली लाइन बिछाई जा रही है। मुहब्बत गंज गौटिया में कुछ हिस्से में तो लाइन अंडरग्राउंड है मगर, कई मीटर हिस्से में खंभों के जरिये लाइन बिछाई जाएगी।
हाईटेंशन लाइन कई मकानों के ऊपर से गुजर रही है। तेज हवा चलने के दौरान तार टूटने से हादसे का खतरा रहेगा। वह लोग मकान की दूसरी या तीसरी मंजिल बनवाते हैं तो लाइन काफी करीब आ जाएगी। पिछले एक साल में जिले में ऐसे कई हादसे हो चुके हैं। ऐसे में आबादी क्षेत्र में लाइन अंडरग्राउंड ही रखी जाए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 26 फरवरी को चेयरमैन की अगुवाई में वह लोग प्रदर्शन भी कर चुके हैं। इसके बाद भी अधिकारी पुराने एस्टीमेट से ही काम कराने पर अड़े हुए हैं। उन्होंने एसडीएम से यह भी सवाल पूछा कि जब लाइन एक निजी कंपनी को आपूर्ति देने के लिए बिछाई जा रही है तो एस्टीमेट में बदलाव क्यों नहीं किया जा रहा। जो अतिरिक्त खर्च आता है तो वह कंपनी से वसूल किया जाए।
ग्रामीणों का आरोप गलत है। हाईटेंशन लाइन आबादी से दूर सड़क के किनारे से गुजारी जा रही है। यहां पर मकान नहीं बने हैं। सर्वे के बाद ही जरूरत के अनुसार कुछ हिस्सों में लाइन को अंडरग्राउंड किया गया है। - ओपी पाल, अधिशासी अभियंता, बिजली निगम