फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Villagers caught the thieves and beat them to death protest against police in Bareilly

UP News: ग्रामीणों ने चोरों को पकड़ पीटकर किया अधमरा, देर से पहुंची पुलिस तो भड़का गुस्सा, बुलानी पड़ी पीएसी

Sat, 07 Sep 2024 08:42 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Sep 2024 08:42 AM IST
सार

बदायूं के उझानी क्षेत्र में ग्रामीणों ने शुक्रवार तड़के चार बजे दो चोरों को पकड़ लिया। उनको पीटकर अधमरा कर दिया। सूचना के एक घंटा बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीण भड़क गए। पुलिस ने चोरों को ले जाने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ ने गाड़ी को घेर लिया। स्थिति बिगड़ता देख कई थानों की पुलिस और पीएसी को बुलाया गया। 

विज्ञापन
Villagers caught the thieves and beat them to death protest against police in Bareilly
भीड़ में फंसी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी क्षेत्र में भैंस चोरी करके ले जा रहे चोरों को ग्रामीणों ने घेर कर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने चोरों की जमकर पिटाई कर दी। सूचना के एक घंटा बाद पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस का घेराव कर लिया। पुलिस चोरों को ग्रामीणों के चंगुल से नहीं छुड़ा सकी। स्थिति बिगड़ता देख कई थानों की फोर्स और पीएसी को बुलाया गया। करीब चार घंटे तक जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने बमुश्किल ग्रामीणों की भीड़ से चोरों को निकालकर ले गई। 

विज्ञापन


उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव पालका नगला निवासी योगेंद्र पुत्र मुरली के घेर में भैंस बंधी थी। शुक्रवार रात तीन बजे चोरों ने भैंस खोल ली और उसे पिकअप में चढ़ा लिया। गांव के लोगों ने देख लिया तो शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने चारों ओर से पिकअप को घेर लिया। वाहन छोड़कर चोर भागे तो ग्रामीणों ने पीछा कर दो चोरों को पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी, लेकिन काफी देर तक नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने चोरों को पीटकर अधमरा कर दिया। 
विज्ञापन


एक घंटा देर से थाना पुलिस पहुंची। इस पर ग्रामीणों ने गाड़ी का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। ग्रामीण उच्चाधिकारियों की मौके पर बुलाने की जिद अड़ गए। करीब दो घंटे होने के बाद भी पुलिस चोरों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ा नहीं सकी तो कई थानों की पुलिस को बुलाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Villagers caught the thieves and beat them to death protest against police in Bareilly
ग्रामीणों ने पुलिस को घेरा - फोटो : अमर उजाला

थाने के सिपाहियों पर मिलीभगत का लगाया आरोप
ग्रामीणों ने थाने के पुलिसकर्मियों पर चोरों से साठगांठ रखने का आरोप लगाया। यही वजह है कि ग्रामीण एसएसपी व डीएम को मौके पर बुलाने की जिद कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस चोरों को ले जाएगी और हल्की कारवाई करके जेल भेज देगी, लेकिन इन चोरों से मिलकर क्षेत्र में चोरी कराने वाले पुलिस कर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। ग्रामीणों ने चोरों से मिले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। 

सीओ उझानी पहुंचे तो भीड़ में घिरे
उझानी सीओ शक्ति सिंह सूचना मिलने के बाद गांव पहुंचे तो ग्रामीणों की भीड़ में घिर गए। ग्रामीणों ने उनकी एक बात नहीं मानी और चोरों को नहीं जाने दिया। पुलिस ने किसी तरह चोरों को अपनी गाड़ी में बैठाया तो ग्रामीणों ने गाड़ी घेर ली थी। 

गांव पहुंची पीएससी, संभाला मोर्चा
ग्रामीणों की भीड़ और हंगामे को देखकर गांव में पीएसी की बटालियन को भेजा गया। पीएसी ने गांव पहुंचकर अपना मोर्चा संभाला। ग्रामीणों का कहना था कि जो भी कार्रवाई होगी वह यहीं होगी। चार घंटे तक हंगामा हुआ। पुलिस ने बमुश्किल चोरों को लेकर गांव से निकली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed