फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Villager who went to graze buffalo dies under suspicious circumstances

Bareilly News: भैंस चराने गए ग्रामीण की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 03 Oct 2024 06:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
Villager who went to graze buffalo dies under suspicious circumstances
छेदालाल। फाइल फोटो
मंगलवार से थे लापता, बुधवार की दोपहर जंगल में मिला शव, गांव सिल्लापुर का मामला
विज्ञापन

मीरगंज। मंगलवार को भैंस चराने गए 65 वर्षीय ग्रामीण का शव 24 घंटे बाद जंगल में संदिग्ध हालात में मिला है। इससे गांव में सनसनी फैल गई है। इससे पूर्व परिवार के लोगों ने रातभर ग्रामीण की खोजबीन की, लेकिन बुधवार सुबह बेटे ने अपने पिता का शव खेत की चकरोड पर पड़ा देखा तो उसके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
थाना क्षेत्र के गांव सिल्लापुर के छेदालाल मंगलवार दोपहर भैंस चराने जंगल की तरफ गए। शाम को भैंस घर वापस आ गई, लेकिन छेदालाल वापस नहीं आए तो परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। बुधवार सुबह परिजन उनको जंगल में खोज रहे थे तो एक गन्ने के खेत के पास चकरोड पर उनका शव पड़ा मिला, जिनकी आंखों से खून था। इससे लोग उनकी हत्या की आशंका जताने लगे। इससे यह मामला और भी संदिग्ध हो गया। हालांकि मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

--
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिवार की तहरीर के आधार कर मामला दर्ज किया जा रहा है। मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सिद्धार्थ सिंह तोमर, इंस्पेक्टर मीरगंज

छेदालाल। फाइल फोटो

छेदालाल। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed