{"_id":"67648840e6051d40170abc09","slug":"village-head-of-another-community-accused-of-occupying-religious-place-and-molesting-bareilly-news-c-4-1-bly1039-544254-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दूसरे समुदाय के ग्राम प्रधान पर धर्मस्थल कब्जाने और छेड़खानी करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दूसरे समुदाय के ग्राम प्रधान पर धर्मस्थल कब्जाने और छेड़खानी करने का आरोप
विज्ञापन
शाही। एक समुदाय की महिला ने दूसरे समुदाय के ग्राम प्रधान सहित नौ लोगों के खिलाफ धर्मस्थल कब्जाने और छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही, पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप लगाया है। इधर, दूसरे समुदाय से भी एक महिला ने मारपीट व छेड़खानी का आरोप लगाकर पांच लोगों पर रिपोर्ट कराई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव के दो परिवारों के बीच जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। पहले पक्ष से महिला का कहना है कि उसके ससुर ने अपनी जमीन पर धर्मस्थल बनवाया था, जहां गांव के सभी लोग पूजा-अर्चना करते हैं। गांव का प्रधान धर्मस्थल व उसकी जमीन को कब्जाना चाहता है। 14 मई को सुबह आठ बजे वह आठ-नौ लोगों को साथ वहां पहुंचा और परिसर में जबरदस्ती पौधे लगा दिए। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। मौके का फायदा उठाते हुए उसने महिला के कान से कुंडल खींच लिए और छेड़खानी भी की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने ग्राम प्रधान व चार नामजद सहित नौ लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
वहीं, दूसरे पक्ष की महिला ने भी पांच लोगों पर मारपीट और छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि 14 मई को वह खेत पर कार्य कर रही थी। तभी पांच लोग आकर गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। छेड़खानी भी की। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दूसरे पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शाही थानाध्यक्ष अमित कुमार बालियान ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद