फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vijayesh murder case revealed, three accused sent to jail

विजनेश हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी जेल भेजे गए

Sat, 13 Jun 2020 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
Vijayesh murder case revealed, three accused sent to jail
अपराध - फोटो : अमर उजाला

ट्रैक्टर से गेहूं ले जाते वक्त ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारकर की थी हत्या

विज्ञापन
बरेली/बिथरी चैनपुर। दो यादव परिवारों की मूंछ की लड़ाई में ताबड़तोड़ गोलियां मारकर विजनेश नाम के युवक की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने फिलहाल तीन आरोपियों को जेल भेजकर घटना का खुलासा कर दिया है। तीन आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि विवेचना के दौरान नामजद आरोपियों के अलावा भानुप्रताप का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने भानु सहित दो नामजद आरोपी परशुराम और संतोष को गिरफ्तार कर लिया। संतोष ने बताया कि अगर विजनेश को वह नहीं मारते तो वह उसकी हत्या कर देता। इसलिए उन्होंने विजनेश को मार डाला। इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया इन्हें एफसीआई गोदाम के पास से पकड़ा गया है। इनके पास तीन तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि तीन फरार आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार सुबह पुरानी रंजिश के कारण चल रहे मुकदमे में गवाही देने पर अपने भाई के साथ मिल पर गेहूं की बिक्री करने जा रहे अहियापुर निवासी विजनेश यादव की रसुइया गांव में एफसीआई गोदाम के पास परशुराम, अशोक, जीत सिंह, संतोष व सत्येंद्र ने बाइक ट्रैक्टर के सामने लगाकर हत्या कर दी थी। तीन गोलियां मारने के बाद फरसे से उसके हाथ भी काट दिए थे। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए थे। भाई रजनेश की ओर से पांचों आरोपियों के साथ ही एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed