फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vidya Bharti became the winner by defeating the two-time winner Uttar Pradesh team.

Bareilly News: दो बार की विजेता रही उत्तर प्रदेश की टीम को हराकर विद्या भारती बनी विजेता

Mon, 11 Nov 2024 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Vidya Bharti became the winner by defeating the two-time winner Uttar Pradesh team.
बरेली। 68वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में रविवार को बालक वर्ग में विद्या भारती की टीम ने उत्तर प्रदेश को 3-1 से मात देकर जीत हासिल की। वहीं बालिका वर्ग में गुजरात को मात देकर पश्चिम बंगाल ने 3-0 से जीत दर्ज कराई।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में छह नवंबर से चल रही अंडर-17 वॉलीबाल प्रतियोगिता में रविवार को सेमी फाइनल और फाइनल मुकाबले खेले गए। इस दौरान बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्या भारती को कांटे की टक्कर दी और पहला राउंड 26- 24 स्कोर से जीत लिया।
विज्ञापन

दूसरे राउंड में भी दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर चल रही थी, लेकिन तभी उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी अनस के पैर में चोट लग गई। घायल होने पर अनस कोर्ट से बाहर चले गए। उनके इलाज के लिए काफी समय तक आइस पैक नहीं आ सकी। इसके कुछ देर बाद आयोजकों ने बर्फ का टुकड़ा मंगवाकर उनका इलाज शुरु किया, लेकिन अनस फिर खेल नहीं सके। अनस के घायल होने से टीम की चाल बिगड़ गई। इसके बाद विद्या भारती टीम के खिलाड़ियों ने अपनी लंबाई का फायदा उठाते हुए 29-27 स्कोर से जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे राउंड में भी उत्तर प्रदेश की टीम आगे चल रही थी, लेकिन 22 वें अंक विद्या भारती की टीम आगे हो गई। इस अंक को लेकर उप्र की टीम के खिलाड़ियों का रेफरी के साथ विवाद भी हुआ। हालांकि रेफरी ने विद्या भारती के पक्ष में फैसला सुनाया। इसके साथ ही मैच में पिछड़ा उप्र अपनी वापसी नहीं कर सका और विद्या भारती ने यह राउंड 25-22 जीत लिया।


वहीं बालिका वर्ग में पश्चिम बंगाल ने अपनी फुर्ती के दम पर गुजरात को बड़े स्कोर के अंतर से लगातार 25-14, 25-17 व 25-13 स्कोर से हराकर एकतरफा मुकाबला जीत लिया। इससे पहले बालक वर्ग के सेमी फाइनल मुकाबले में उत्तर प्रदेश की टीम ने पंजाब को 3-1 से व विद्या भारती ने झारखंड को 3-0 से हराया। बालिका वर्ग में पश्चिम बंगाल ने राजस्थान को 3-2 से व गुजरात ने झारखंड को 3-0 से हराया।
फाइनल मुकाबले में बालक वर्ग में राजस्थान की टीम तीसरे और पंजाब की टीम चौथे स्थान पर रही। वहीं बालिका वर्ग में राजस्थान की टीम तीसरे और झारखंड की टीम चौथे स्थान पर रही। विजेता खिलाड़ियों को शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ. महेंद्र देव, परिषद के सचिव और स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्य भगवती सिंह, महापौर डॉ. उमेश गौतम ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने कहा कि राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता बरेली में खेलों के इतिहास का नया आयाम बनेगी। इस दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार, उप शिक्षा निदेशक गजेंद्र कुमार, क्षेत्रीय सचिव माध्यमिक शिक्षा नीरज पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह, ओम प्रकाश राय, नईम अहमद, जहीर अहमद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed