फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Video of rioter Shahrukh dominated Tiktok, followers also increased after riots

दंगाई शाहरुख के वीडियो टिकटॉक पर छाए, दंगे के बाद फॉलोअर भी बढ़े

Fri, 06 Mar 2020 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Video of rioter Shahrukh dominated Tiktok, followers also increased after riots
शाहरुख के वायरल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

नशेड़ी भी है शाहरुख, आखिरी वीडियो में हुक्का पीकर मस्ती करता दिखा

विज्ञापन
बरेली। दिल्ली दंगे का पिस्टलबाज शाहरुख नशेड़ी और गुस्सैल भी है। हरकतें बयां करते शाहरुख के कई वीडियो टिकटॉक पर छाए हैं। दिल्ली की घटना के बाद उसकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ी है और समुदाय विशेष के लोग उसका हौसला बढ़ा रहे हैं।
दिल्ली दंगे के बाद पिस्टलबाज शाहरुख को शामली से गिरफ्तार किया गया है। चर्चा है कि वह जालंधर के बाद बरेली भी आया था। हालांकि पुलिस काफी कोशिश के बाद भी शाहरुख के बरेली आने की पुष्टि नहीं कर सकी है। वहीं, पुलिस ने जानकारी जुटाई तो मीरगंज के खानपुरा मोहल्ले में उसकी मौसी के घर का पता लगा। शाहरुख के मौसा बब्बू स्मैक के धंधे से जुड़ाव रखते हैं पर फिलहाल वह लकड़ी व्यापारी के तौर पर पहचान बना चुके हैं। शाहरुख का बरेली लिंक मिलते ही उसके बारे में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन

शाहरुख की मौसेरी बहन ने बताया कि वह टिकटॉक पर वीडियो बनाता था। अमर उजाला टीम ने शाहरुख की आईडी खोजकर ऐसे छह वीडियो हासिल कर लिए। बताते हैं कि शाहरुख ने कई और वीडियो बनाए थे जिन्हें डिलीट कर दिया गया है। उसके कुछ वीडियो में वह अकेला ही स्टाइल दिखाता नजर आ रहा है तो कुछ में साथ के आवारा टाइप लड़के उसका हौसला बढ़ा रहे हैं। शाहरुख का लेटेस्ट वीडियो 13 फरवरी का है जिसमें शाहरुख एक बार में बैठकर हुक्का पीकर धुआं निकालता दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म स्टार ने भी झेली बदनामी

बरेली। यूपी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 20 फरवरी से वाराणसी पहुंचे मुंबई के कलाकार अनुराग मिश्रा भी शाहरुख की वजह से खासी बदनामी का शिकार हो चुके हैं। पिछले दिनों उन्होंने वाराणसी के सिगरा थाने में तहरीर दी थी। उनका आरोप था कि शक्ल मिलने की वजह से शाहरुख बताकर उनके फोटो वायरल किए जा रहे हैं। इससे उनकी छवि खराब हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed