{"_id":"681bc867eb7d203b290fcfc3","slug":"video-of-people-accusing-of-taking-rs-100-for-tc-goes-viral-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-1116-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: टीसी के लिए 100 रुपये लेने का आरोप वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: टीसी के लिए 100 रुपये लेने का आरोप वीडियो वायरल
विज्ञापन
मीरगंज। विकासखंड के गांव भटौली नगला की प्रधानाध्यापिका पर टीसी देने के लिए 100 रुपये लेने का आरोप लगाया गया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं, बीईओ ने प्रधानाध्यापिका पर रुपये लेने का आरोप झूठा बताया है।
गोविंदपुरा गांव की कृष्णपाल की एक पुत्री कक्षा पांच और दूसरी कक्षा दो की छात्रा है। कृष्णपाल ने आरोप लगाया कि स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने कक्षा पांच पास की टीसी देने के एवज में छात्रा से 100 रुपये की मांग की। वह प्रधानाध्यापिका को टीसी देने के लिए 100 रुपये खुद स्कूल में देकर आया था। प्रधानाध्यापिका ने पुत्री से रुपये ले लिए।
वह जब टीसी लेने पहुंचे तो उन्हें टीसी नहीं दी गई और न ही रुपये वापस किए गए। इधर, प्रधानाचार्य ने इन आरोपों को इन्कार किया है। बीईओ शीशपाल सिंह ने बताया कि बच्ची की मां ने इस मामले में एसडीएम से शिकायत की थी। इसके बाद जांच की गई तो बच्ची ने न अर्धवार्षिक परीक्षा दी और न वार्षिक परीक्षा दी है। परीक्षा दिलाने को कहा गया तो बच्ची के परिजन तैयार नहीं हुए। पैसे लेने का लगाया गया आरोप निराधार है। संवाद