फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Video of conversation between Inspector and BSP leader goes viral in Bareilly

Bareilly: ‘भाजपा नेता होते तो दर्ज नहीं होती रिपोर्ट...'; दरोगा और बसपा नेता की बातचीत का वीडियो वायरल

Fri, 16 Feb 2024 04:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 16 Feb 2024 04:25 PM IST
सार

बरेली में एक बसपा नेता के आवास पर बिजली चोरी के मामले में जांच करने पहुंचे विजिलेंस के दरोगा का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह बसपा नेता से कहते हैं कि आपके घर पर बसपा का झंडा लगा है, इसलिए मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
Video of conversation between Inspector and BSP leader goes viral in Bareilly
विजिलेंस के उपनिरीक्षक सत्येंद्र कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में बिजली चोरी के मुकदमे की विवेचना करने पहुंचे विजिलेंस के उपनिरीक्षक सत्येंद्र कुमार अब खुद ही जांच व कार्रवाई के घेरे में घिर गए हैं। बसपा नेता से उनकी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


वायरल वीडियो में पशुपति विहार निवासी बसपा नेता तौफीक प्रधान से दरोगा यह कहते हुए दिख रहे हैं कि अगर आप भाजपा नेता होते तो चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं होती। उन्होंने बसपा नेता के साथ सहानुभूति प्रकट की और कहा कि बसपा का झंडा लगे होने की वजह से उन पर रिपोर्ट दर्ज हो गई। साथ ही दरोगा ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से भी संबंध होने की बात कही। 
विज्ञापन


विवेचक और बसपा नेता के बीच हुई बातचीत का वीडियो वायरल होने के बाद विद्युत विजिलेंस की सीओ मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि एसपी को कार्रवाई के लिए आख्या भेज दी गई है। निर्देश का इंतजार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब साल भर पहले उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन की विजिलेंस टीम के तत्कालीन इंस्पेक्टर शुजात हुसैन ने टीम के साथ चेकिंग की थी। चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बिजली चोरी के इसी मामले की विवेचना उप निरीक्षक सत्येंद्र कुमार के पास है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed