फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Video being viral of Police vehicle checking on gun point at in Wazirganj Badaun UP

बदायूं पुलिस बंदूक के बल पर कर रही वाहन चेकिंग, जेब में तलाश रहे हेलमेट, वीडियो वारयल

Mon, 24 Jun 2019 05:40 PM IST
राजेश सैनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 24 Jun 2019 05:40 PM IST
विज्ञापन
Video being viral of Police vehicle checking on gun point at in Wazirganj Badaun UP
बंदूक की नोंक पर बाइक सवार की तलाशी करती पुलिस - फोटो : ANI

सोशल मीडिया पर बदायूं पुलिस के वाहन चेकिंग का वीडियो वायरल होने से विभाग की खूब फजीहत हो रही है। वीडियो में पुलिस को बंदूक के बल पर वाहन चेकिंग करते हुए दिखाया गया है। हर तरफ हो रही विभाग की आलोचना को देखते हुए सोमवार को एजीडी कानून व्यवस्था पीवी रमाशास्त्री ने बदायूं एसपी से जवाब मांगा है। 

विज्ञापन


दरअसल, वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि वाहन चेकिंग के लिए रोकी गई मोटर साइकिल को पुलिस चारों ओर से घेर लेती है। एक पुलिस कर्मी बाइक चालक से दोनों हाथ ऊपर उठाने और बात न मानने पर गोली मारने की चेतावनी दे रहा है। सिपाही कह रहा है कि हाथ नीचे किए तो गोली लग जाएगी। इस पर बाइक सवार कहता है कि कुछ भी तो नहीं है। सिपाही जेब चेक करते हुए कहता है कि हेलमेट कौन लगाएगा?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
  
किन परिस्थितियों में पुलिस उठाया यह कदम
वाहनों की चेकिंग, अपराधी की तलाशी लेना और किसी ऑपरेशन के दौरान अपराधी को पकड़ने के अलग-अलग तरीके होते हैं। ‘टेक्निकल तकनीक का इस्तेमाल किसी ऑपरेशन या किसी अपराधी को पकड़ने के लिए किया जाता है। रूटीन चेकिंग में किन परिस्थितियों में पुलिस ने यह कदम उठाया, इसका जवाब बदायूं एसपी से मांगा गया है।  

- पीवी रमाशास्त्री एडीजी कानून व्यवस्था 

खुद को सुरक्षित रखने का है तरीका 
कई बार चेकिंग में अपराधी पुलिस पर फायरिंग कर देते हैं, इससे पुलिस कर्मियों की जान खतरे में पड़ जाती है। ऐसे में एहतियातन टेक्निकल तकनीक का प्रयोग करने के लिए कहा गया है, जिसमें एक-दो कर्मी तलाशी लें और बाकी अलर्ट पोजिशन में रहें। इसका उद्देश्य अपने आप को सुरक्षित रखने का है ताकि आपराधिक प्रवृत्ति के लोग पुलिस पर हमला न कर सकें। -अशोक कुमार त्रिपाठी, एसपी बदायूं 

सोशल मीडिया पर इस तरह हो रही खिंचाई   
- यह कश्मीर या सीरिया नहीं यूपी का बदायूं है, जहां आम आदमी की भी आतंकियों की तरह चेकिंग की जाती है। 
- कमजोर दिल वाले इन रास्तों से न गुजरें, यूपी पुलिस ड्यूटी पर है।    

भाजपाइयों का रिटर्न गिफ्ट : धर्मेंद्र
बदायूं से सपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने ट्विटर पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि ‘हाथ ऊपर वरना गोली मार देंगे। अपराध रोकना तो दूर, निर्दोषों के साथ अपराधियों जैसा सलूक। वाहन चेकिंग के नाम पर आम जनता से अपराधियों जैसा व्यवहार ना काबिले बर्दाश्त। वोट लेकर सत्ता पर काबिज भाजपाइयों का यह रिटर्न गिफ्ट है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed