फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   victim woman beaten by culprit

सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती को चप्पलों से पीटा

Sat, 17 Apr 2021 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
victim woman beaten by culprit
बहेड़ी। सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने पर एक युवती को आरोपी पक्ष की महिलाओं ने सड़क पर गिराकर इतना पीटा कि वह बेसुध हो गई। उसे कार में डालकर ले जाने की कोशिश भी की गई। पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। हालांकि पुलिस का कहना है कि न उसे घटना की जानकारी है, न ही कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

इलाके के एक कस्बे में रहने वाली युवती ने कस्बे के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर दो साल दुष्कर्म करने और उधार के तौर पर लिए साठ हजार रुपये वापस न करने का आरोप लगाते हुए अफसरों से शिकायत की थी। आरोप है कि अफसरों ने फरीदपुर पुलिस को जांच का निर्देश दिया लेकिन आरोपियों ने जांच कर रहे दरोगा के सामने दबाव बनाकर युवती से समझौता करा लिया था। बाद में युवती ने समझौते को गलत बताते हुए दोबारा जांच की मांग की थी।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि इसके बाद 13 मार्च को आरोपी अपने चार साथियों के साथ तमंचा लेकर उसके घर में घुस आया और उसे धमकाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके शोर मचाने पर मोहल्ले वाले इकट्ठे हुए तो आरोपी धमकी देते हुए चले गए। अगले दिन उसने फिर पुलिस से शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती के मुताबिक 12 अप्रैल की रात आरोपी अपने साथ भीड़ लेकर उसके घर में घुस आया। कई महिलाएं भी थीं। इसके बाद उसे घर से खींचकर सड़क पर ले जाने के बाद चप्पलों और लात-घूसों से जमकर पीटा। हमलावरों ने उसे कार में डालकर ले जाने की कोशिश भी की। वह लोगों से हाथ जोड़कर छुड़ाने की विनती करती रही लेकिन कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया। हमलावर बाद में उसे धमकी देकर छोड़ गए।

वायरल वीडियो बहेड़ी थाना क्षेत्र का है। जांच में पाया गया है कि युवती ने ही मोहल्ले के एक युवक के घर जाकर गालीगलौज और मारपीट की थी। फिर दूसरे पक्ष ने भी मारपीट की। महिला पहले भी इस तरह के आरोप लगा चुकी है। मामला पैसों के लेनदेन का है। दोनों पक्षों में से किसी ने कोई शिकायत थाने या चौकी पर नहीं की है। - रविंद्र कुमार, प्रभारी एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed