फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Victim seeking justice at the Family Counseling Centre

Bareilly News: परिवार परामर्श केंद्र में न्याय के लिए भटक रही पीड़िता

Thu, 24 Sep 2026 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 24 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Victim seeking justice at the Family Counseling Centre
मीरगंज। घरेलू उत्पीड़न की शिकायत के निस्तारण में देरी से महिला न्याय के लिए भटक रही है। पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में कार्रवाई लंबित रहने से वह परेशान है। दुनका निवासी गुलशन ने शाही थाने में 13 अगस्त को शिकायत कर पति, ससुर और देवर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। यह शिकायत मीरगंज स्थित परिवार परामर्श केंद्र में भेज गई थी। गुलशन ने बताया कि उनको हर शनिवार केंद्र में बुलाया गया। वह निर्धारित तारीखों पर पहुंचती रहीं लेकिन ससुराल पक्ष उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद 19 सितंबर को परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी ने समझौते की कार्यवाही निरस्त कर दी। उन्होंने रिपोर्ट तैयार कर शाही थाने की महिला कांस्टेबल को देने को कहा। आरोप है कि यह रिपोर्ट थाने तक नहीं पहुंची। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि रिपोर्ट नहीं पहुंचने पर मामले की जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। किसी भी लापरवाही पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed