फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Victim mother may record Statement before court on Monday over Chinmayanand case

चिन्मयानंद और छात्रा के साथी को पूछताछ के लिए एसआईटी ने बुलाया

Sun, 15 Sep 2019 05:28 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: Abhishek Singh Updated Sun, 15 Sep 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
Victim mother may record Statement before court on Monday over Chinmayanand case
पीड़ित छात्रा और चिन्मयानंद - फोटो : अमर उजाला

छात्रा के आरोपों से घिरे चिन्मयानंद, एसएस लॉ कॉलेज के प्राचार्य संजय बरनवाल और फिरौती मांगने के आरोपी छात्रा के साथी संजय आदि को बुलाकर एसआईटी पूछताछ में जुटी है। एसआईटी ने इन लोगों को पुलिस लाइन स्थित कैंप ऑफिस में बुलाया है।  

विज्ञापन


सोमवार को कोर्ट में बयान होगा दर्ज

चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली छात्रा का बयान सोमवार को कोर्ट में दर्ज हो सकता है। जिसके बाद चिन्मयानंद पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

इससे पहले शनिवार को जांच में जुटी एसआईटी ने छात्रा की मां के बयान दर्ज किए। एसआईटी ने छात्रा की मां को पुलिस लाइन स्थित कैंप कार्यालय बुलाया, जहां उनसे छात्रा से दुष्कर्म से लेकर संजय से दोस्ती तक पर सवाल-जवाब करते हुए उनके बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


शाहजहांपुर में पोस्ट ग्रेजुएशन की एक छात्रा के शारीरिक शोषण के गंभीर आरोपों से घिरे पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद के बचाव में स्वामी ओम कूद पड़े हैं। बिग बॉस में नजर आने वाले स्वामी ओम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और स्वामी चिन्मयानंद का बचाव किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओम ने स्वामी चिन्मयानंद को बेगुनाह बताया है। स्वामी ओम ने चिन्मयानंद को न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन छेड़ने की धमकी भी दी। ओम ने आगे कहा कि मालिश कराना अपराध नहीं है, दुष्कर्म का आरोप गलत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed