फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Versity to drop college name from admission list if they not provide information

सीटों का ब्योरा न देने वाले कॉलेज प्रवेश सूची से होंगे बाहर

Sat, 03 Feb 2018 06:51 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 03 Feb 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
Versity to drop college name from admission list if they not provide information
MJP Rohilkhand university
बरेली और मुरादाबाद मंडल में एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों को इस बार मनमानी दिखाना भारी पड़ सकता है। उनको शैक्षिक सत्र 2018-19 की प्रवेश प्रक्रिया तक से बाहर किया जा सकता है। विश्वविद्यालय ने कॉलेजों को नोटिस जारी इस बाबत चेतावनी भी जारी कर दी है। कॉलेजों को 10 दिन का वक्त दिया है कि अगर वो संबद्धता, सेक्शन, सीट वृद्धि की जानकारी उपलब्ध नहीं कराते हैं तो उनको प्रवेश प्रक्रिया से बाहर किया कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल विश्वविद्यालय ने पिछले साल से सभी कॉलेजों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू की थी। इसमें तमाम कॉलेज ऐसे थे जिन्होंने आधारभूत सुविधाएं न होने के बावजूद सीटें बढ़वा ली। पिछले साल आनन-फानन में कॉलेजों की मनमानी सामने नहीं आ पाई। इस बार विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2018-19 के प्रवेश से पहले कॉलेजों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। सभी कॉलेजों से जानकारी मांगी गई थी। सौ से ज्यादा कॉलेज ऐसे हैं जिन्होंने नोटिस के बाद भी जानकारी विश्वविद्यालय को नहीं दी। अब इन कॉलेजों को नोटिस जारी किया है। 13 फरवरी तक अगर जानकारी नहीं जमा कराते हैं तो प्रवेश सूची से इनको बाहर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कुलसचिव एके अरविंद ने बताया कि कॉलेजों को नोटिस जारी कर दिया है। अगर समय पर जानकारी नहीं आती है तो प्रवेश सूची से उनको हटा दिया जाएगा।

अस्थायी संबद्धता वाले कई कॉलेज नहीं ले पाएंगे प्रवेश
अस्थायी संबद्धता वाले कई कॉलेजों को इस बार जोरों का झटका लग सकता है। वे उन कोर्स में प्रवेश नहीं ले पाएंगे जिनकी अस्थायी संबद्धता तीस जून को समाप्त हो रही है। विश्वविद्यालय ने इस बाबत कॉलेजों को पत्र जारी कर दिए हैं। कॉलेजों से कहा गया कि जिन पाठ्यक्रम की संबद्धता तीस जून तक समाप्त हो रही है वो 28 फरवरी तक निरीक्षण मंडल का गठन करा लें। 15 अप्रैल तक निरीक्षण आख्या विश्वविद्यालय में जमा कराएं। इन कोर्स में विश्वविद्यालय प्रवेश प्रतिबंधित रखेगा यानी कॉलेज अस्थायी संबद्धता वाले कोर्स में इस बा प्रवेश नहीं ले पाएंगे। उनको अगले सत्र में प्रवेश आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed