{"_id":"5f74eb918ebc3e9be3462b0b","slug":"verdict-on-babri-demolition-unaware-town-stuck-in-its-own-problems-bareilly-news-bly4216784141","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबरी विध्वंस पर फैसला: अपनी ही उलझनों में फंसा रहा बेखबर शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबरी विध्वंस पर फैसला: अपनी ही उलझनों में फंसा रहा बेखबर शहर
विज्ञापन
बरेली के किला क्षेत्र में गश्त करती फोर्स।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बाजारों में रही रोज की तरह भीड़, चौराहों पर आम दिनों जैसा जाम
विज्ञापन
फैसले पर चर्चा के मूड में भी नहीं दिखे लोग, अफसरों ने किया दौरा
बरेली। बाबरी विध्वंस पर सीबीआई कोर्ट का बहुप्रतीक्षित फैसला आने से पहले हाई अलर्ट किया गया था लेकिन शहर में कुछ भी असामान्य नहीं दिखा। शहर में निकले लोग रोज की तरह अपनी उलझनों में ही डूबे दिखे। कहीं जाम से पार पाने की जद्दोजहद थी कहीं भीड़भाड़ में खरीददारी करने की। हालांकि इस बीच डीएम-एसएसपी समेत पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने दौरा कर शहर का जायजा जरूर लिया।
लखनऊ में सीबीआई की विशेष अदालत के बुधवार दोपहर बाबरी विध्वंस मामले में फैसला सुनाने से पहले बरेली जोन में हाईअलर्ट करने के साथ जोन व सेक्टर स्कीम लागू की गई थी। मगर शहर पर इस फैसले को लेकर कोई सरगर्मी नहीं दिखी। रोज की तरह पूरा बाजार खुला। बड़ा बाजार व किला बाजार जैसे इलाकों में अच्छी-खासी भीड़ भी थी। चौपुला रोड समेत कई इलाकों में रोज की तरह जाम भी लगा। अफसरों के पास भी कहीं से किसी खुराफात की सूचना नहीं आई। एसएसपी ने बताया कि जिले में पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फैसले पर चर्चा के मूड में भी नहीं दिखे लोग, अफसरों ने किया दौरा बरेली। बाबरी विध्वंस पर सीबीआई कोर्ट का बहुप्रतीक्षित फैसला आने से पहले हाई अलर्ट किया गया था लेकिन शहर में कुछ भी असामान्य नहीं दिखा। शहर में निकले लोग रोज की तरह अपनी उलझनों में ही डूबे दिखे। कहीं जाम से पार पाने की जद्दोजहद थी कहीं भीड़भाड़ में खरीददारी करने की। हालांकि इस बीच डीएम-एसएसपी समेत पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने दौरा कर शहर का जायजा जरूर लिया।