{"_id":"6a11fddc76596eb7f3010d38","slug":"vehicle-thief-carrying-weapon-on-stolen-bike-arrested-bareilly-news-c-4-bly1053-890848-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चोरी की बाइक पर हथियार लेकर घूम रहे वाहन चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चोरी की बाइक पर हथियार लेकर घूम रहे वाहन चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कोतवाली इलाके में चोरी की बाइक पर तमंचा और चाकू लेकर घूम रहे रामपुर और भमोरा के दो वाहन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर रेलवे स्टेशन के पास खंडहर से सात दोपहिया वाहन बरामद किए हैं।
सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि शुक्रवार रात कोतवाली पुलिस ने मालगोदाम रोड से भमोरा के गांव शरारी निवासी अवनेश मौर्य और जिला रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र के गांव लखीमपुर विष्णु निवासी उदित नारायण शुक्ला को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने अवनेश के से तमंचा कारतूस व उदित नारायण से चाकू बरामद किया। दोनों जिस बाइक पर सवार थे उसके बारे में पूछा तो बताया यह बाइक आठ दिन पहले एसबीआई बैंक से चोरी की थी। दोनों ने स्वीकार किया कि वह वाहन चोर हैं और उन्होंने रेलवे स्टेशन के पास खंडहर में कई दोपहिया वाहन चुराकर छिपा रखे हैं। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर खंडहर में जाकर छह चोरी की बाइक और एक स्कूटी बरामद कर ली।
--
बाइकों के चेसिस नंबर से की छेड़खानी
बरामद स्कूटी चनेहटा निवासी विनीता चरन के नाम पंजीकृत थी जबकि एक बाइक फरीदपुर के गांव धौरेरा हाजीपुर निवासी महेंद्रपाल, दूसरी बाइक डेलापीर के हसनैन खान, तीसरी बाइक ठिरिया निजावत खां निवासी मेराज खान, चौथी बाइक भगवानपुर धीमरी निवासी गुड्डू, पांचवी बाइक मेरठ निवासी मुनेंद्र, छठी बाइक पंजाब के पटियाला निवासी कुलवंत के नाम पंजीकृत थी। बाइकों के चेसिस नंबरों से छेड़खानी की गई थी। अवनेश और उदित ने बताया कि वह चोरी के वाहनों को बेचकर खर्चा चलाते हैं। बरामद बाइकों को भी बेचने के लिए छिपाया था। बाइक बेचने के लिए कबाड़ी की तलाश में थे तभी पुलिस ने पकड़ लिया। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों का चालान कर दिया।