{"_id":"681d193c2821da3fd80444f8","slug":"vehicle-collided-with-bike-baby-fell-from-lap-and-died-bareilly-news-c-181-1-sbly1012-102628-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, गोद से उछलकर गिरा शिशु, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, गोद से उछलकर गिरा शिशु, मौत
विज्ञापन
मृतक मासूम कपिल
रिठौरा। भांजी की शादी के लिए दो बच्चों के साथ खरीदारी करने जा रहे बाइक सवार दंपती को वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें आठ माह का शिशु उछलकर गिर गया और मौके पर उसकी मौत हो गई। हादसे में दंपती गंभीर घायल हो गए।
कस्बा रिठौरा के मोहल्ला धर्मपुर के रहने वाले रमेश कश्यप, जो हल्द्वानी में काम करते थे। वह भांजी की शादी के लिए घर आए थे। शादी के लिए बच्चों को कपड़े दिलाने और अन्य खरीदारी करने के लिए अपनी पत्नी प्रियंका, बेटी काव्या (2) और बेटा कपिल (8 माह) के साथ रिठौरा बाजार के लिए निकले थे। एक निजी कॉलेज के निकट पीछे से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें दंपती नीचे गिर गए। शिशु कपिल हाथ से छूट कर दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं दंपती गंभीर घायल हो गए, जबकि बेटी काव्या हादसे में बिल्कुल सुरक्षित रही।
बेटी को गोद लेने के बाद बेटे का हुआ था जन्म
घायलों को शहर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है। परिजनों ने बताया कि शादी के पांच साल तक प्रियंका को बेटा नहीं हुआ तो बेटी गोद ली थी। बड़ी मन्नतों से आठ माह पूर्व कपिल का जन्म हुआ था। परिवार में खुशी का माहौल था, जो क्षण भर में दुख में बदल गया। संवाद