फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vegetables can suffer from the hail of 'Okhi'

‘ओखी’ के कहर से झुलस सकती हैं सब्जियां

Wed, 06 Dec 2017 01:54 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Wed, 06 Dec 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान ‘ओखी’ के कहर से फल और सब्जियों के उत्पादन पर असर पड़ सकता है। हालांकि सर्दी बढ़ने के बाद अगर कोहरा हुआ तो रबी की फसल गेहूं, सरसों, गोभी और मटर को फायदा होगा क्योंकि इन फसलों को दिसंबर में ठंडी जलवायु की जरूरत होती है। अगर ज्यादा दिन सूरज नहीं निकला तो सब्जी और फल के पौधों में चिर्रा या झुलसा रोग लगने की आशंका है। 
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार गुजरात से बंगाल की खाड़ी की ओर तीव्र गति से बढ़ रहे चक्रवाती तूफान ‘ओखी’ के असर से आसमान में बादल छाये रहने से रबी की फसलों को तो फायदा है लेकिन सब्जी और बागवानी को नुकसान है। ‘ओखी’ का असर अगर चार दिन ही रहा तो रबी की फसल गेहूं, सरसोें, मटर और गोभी के पौधों को मजबूती मिलेगी। इन फसलों को दिसंबर और जनवरी में ठंडी जलवायु की जरूरत होती है। हालांकि रबी की फसलों के बेहतर उत्पादन के लिए सर्दी के साथ कोहरा पड़ना और कभी-कभी धूप निकलना भी जरूरी है। मशरूम का उत्पादन भी बेहतर होने के आसार हैं। दूसरी ओर ज्यादा दिन धूप न निकलने और रात का तापमान आठ डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने से आलू, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, बैंगन, फूल गोभी, टमाटर जैसी सब्जियों में ‘चिर्रा’ या झलसा रोग लग सकता है। फलदार अमरूद, पपीता, केला, नीबू आदि के पौधे ज्यादा सर्दी पड़ने पर झुलसकर पीले पड़ सकते हैं।
विज्ञापन


बचाव के उपाय
आईवीआरआई के कृषि एवं बागवानी वैज्ञानिक डॉ. रनजीत सिंह का कहना है कि अधिक दिन तक धूप न निकलने पर किसान रबी की फसलों के अलावा फल और सब्जी के पौधों को थोड़ा-थोड़ा पानी देकर जमीन में नमी बनाए रखें, इससे उनमें रोग लगने की संभावना कम हो जाएगी। झुलसा या चिर्रा लगने पर डाइईथेनएम-45 का 900 सौ ग्राम पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed