{"_id":"6688f3de1ea3f563ca0cc6ac","slug":"vegetable-prices-increased-due-to-rain-in-bareilly-2024-07-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बारिश में महंगी हुईं सब्जियां: बरेली में टमाटर 100 रुपये किलो, प्याज ने भी लगाया पचासा; रसोई का बजट बिगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में महंगी हुईं सब्जियां: बरेली में टमाटर 100 रुपये किलो, प्याज ने भी लगाया पचासा; रसोई का बजट बिगड़ा
Sat, 06 Jul 2024 01:08 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 06 Jul 2024 01:08 PM IST
सार
Vegetable Price : बरेली में एक महीने पहले तक टमाटर 20 रुपये किलो बिक रहा था। अब टमाटर 100 रुपये किलो मिल रहा है। हरी मिर्च और धनिया के दाम सबसे अधिक बढ़े हैं। प्याज के दाम भी दोगुने हो गए हैं।
विज्ञापन
दुकान पर सब्जियां खरीदते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसून की बारिश का असर सब्जियों की कीमतों पर दिखने लगा है। बरेली में बीते 15 दिन में सब्जियों के दाम कई गुना तक बढ़ गए हैं। टमाटर, नीबू, प्याज, मिर्च, धनिया अधिक महंगा हो गया है। सब्जियां महंगी होने के कारण आम जनता की जेब ढीली हो रही है। रसोई का बजट भी गड़बड़ा गया है।
विज्ञापन
एक महीने पहले तक 20 किलो बिका टमाटर अब फुटकर में 100 से 120 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। प्याज के दाम भी दोगुने हो गए हैं। वहीं लौकी और तुरई भी काफी महंगी हुई है। सब्जी विक्रेता गुड्डू ने बताया कि सब्जियों के कीमतों में अभी और उछाल आ सकता है। महंगाई के चलते ग्राहक सीमित मात्रा में ही खरीददारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
व्यापारी बताते हैं कि उत्तर भारत समेत कई जगह मानसून सक्रिय होने के कारण लगातार बारिश हो रही है। जिस कारण लौकी, तुरई, टमाटर को नुकसान हुआ है। कई जगह खेत पानी में डूब गए हैं। जिस वजह से मंडी में सब्जी की आवक कम होने के साथ ही दाम में भी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
सब्जी थोक फुटकर
आलू - 30 - 45
प्याज - 30 - 50
टमाटर - 60 - 100
धनिया - 200 - 300
खीरा - 25 - 40
मिर्च - 60 - 100
अरवी - 50 - 80
शिमला मिर्च - 80 - 110
करेला - 25 - 40
बैगन - 30 - 50
लौकी 20 - 50
तुरई - 20 - 60
कद्ददू - 15 - 40
अभी और बढ़ेंगे दाम
डेलापीर मंडी के सब्जी कारोबारी सलीम खान ने बताया कि देश भर में हो रही बारिश के चलते सब्जियों के दाम बढ़ोतरी हो रही है। कई जगह की फसल को बारिश से नुकसान हुआ है। जिस वजह से दाम बढ़े हैं। आगामी दिनों में सब्जियों के दाम और बढ़ने की संभावना है।
आलू - 30 - 45
प्याज - 30 - 50
टमाटर - 60 - 100
धनिया - 200 - 300
खीरा - 25 - 40
मिर्च - 60 - 100
अरवी - 50 - 80
शिमला मिर्च - 80 - 110
करेला - 25 - 40
बैगन - 30 - 50
लौकी 20 - 50
तुरई - 20 - 60
कद्ददू - 15 - 40
अभी और बढ़ेंगे दाम
डेलापीर मंडी के सब्जी कारोबारी सलीम खान ने बताया कि देश भर में हो रही बारिश के चलते सब्जियों के दाम बढ़ोतरी हो रही है। कई जगह की फसल को बारिश से नुकसान हुआ है। जिस वजह से दाम बढ़े हैं। आगामी दिनों में सब्जियों के दाम और बढ़ने की संभावना है।