फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Varun stood first and Surjan stood second in sub-junior category 100 meter race.

Bareilly News: सब जूनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ में वरुण प्रथम व सुर्जन रहे द्वितीय

Sat, 04 Jan 2025 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Varun stood first and Surjan stood second in sub-junior category 100 meter race.
बरेली। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से शुक्रवार को ग्रामीण खेल लीग का आयोजन रेलवे स्टेडियम में किया गया। इसमें सब जूनियर, जूनियर व सीनियर बालक-बालिका वर्ग में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

सब जूनियर वर्ग 100 मीटर दौड़ में वरुण सिंह प्रथम, सुर्जन गुर्जर द्वितीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में अजीत सिंह ने पहला, मुनाजिर ने दूसरे स्थान जीता। ऊंची कूद में अनुराग गंगवार प्रथम, अंकित सिंह द्वितीय रहे। लंबी कूद में पुष्पेंद्र ने पहला व मंजेश सिंह ने दूसरा स्थान जीत लिया।
विज्ञापन

भारोत्तोलन प्रतियोगिता 49 किलोग्राम में विकास पाल ने पहले स्थान पर कब्जा किया। बालक वर्ग बैडमिंटन में महिम गंगवार व बालिका में नीरज देवी प्रथम स्थान पर रहीं। वॉलीबॉल में बिथरी चैनपुर की टीम पहले व नवाबगंज ब्लॉक टीम द्वितीय स्थान पर रही। सीनियर बालक वर्ग 100 व 200 मीटर दौड़ में जुनैद खान प्रथम, उमेंद्र सिहं द्वितीय स्थान पर रहे। 400 मीटर में प्राज्यल प्रथम, राहुल द्वितीय रहे। 1500 मीटर में संजीव कुमार पहले व मुनीश दूसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद में शादिक हुसैन प्रथम, सलमान हुसैन द्वितीय व लंबी कूद में मोहम्मद जुनैद खान पहले व भगवान देव दूसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक में दर्शन सिहं प्रथम, मुकेश कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। भारोत्तोलन प्रतियोगिता के 55 किलो ग्राम में शाहनवाज व 73 किलों में विकास प्रथम रहे। वहीं बालिका वर्ग 100 व 200 मीटर दौड़ में प्रांजलि पटेल, 800 मीटर में अक्सा प्रथम रहीं। गोला फेंक में स्याति, ऊंची कूद में अक्सा व गोला फेंक में स्याति प्रथम रहीं। भारोत्तोलन प्रतियोगिता 55 किलो ग्राम में पुष्पा पहले स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इससे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन सीडीओ जग प्रवेश ने किया। इस दौरान अंकुर कुशवाहा, कोमल गौतम, शैफाली शर्मा, मोहम्मद दानिश, फैसल खान, सोनेंद्र सिहं, फहद अली खान, हरिओम सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed