फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Varanasi swimmers burnt for the second day

दूसरे दिन भी वाराणसी के तैराकों का जलवा

Fri, 06 Oct 2017 02:31 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Fri, 06 Oct 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
Varanasi swimmers burnt for the second day
तैराकी

विज्ञापन
पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर तैराकी प्रतियोगिता में दूसरे दिन भी वाराणसी के तैराकाें का जलवा रहा। दिन भर 14 स्पर्धाएं हुईं। इनमें नौ वर्गों में वाराणसी के खिलाड़ी आगे रहे। अन्य में मिर्जापुर, मेरठ और मुरादाबाद ने बाजी मारी। खेल विभाग और यूपी तैराकी संघ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि विधायक बहोरन लाल मौर्य और जिलाधिकारी राघवेंद्र विक्रम सिंह रहे। 
डोरी लाल अग्रवाल स्पोर्ट्स स्टेडियम के स्वीमिंग पूल में चल रही प्रतियोगिता में सीनियर बालक व बालिकाआें की प्रतियोगिता में 200 से अधिक तैराकों ने हिस्सा लिया। सुबह से ही मुकाबले शुरू हो गए। एक के बाद एक इवेंट कराकर दूसरे दिन भी फाइनल जीतने वाले तैराकों को 48 हजार रुपये का नकद पुरस्कार बांटा गया। 800 मीटर फ्री स्टाइल, 100 मीटर बैक स्ट्रोक, 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, 400 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा, 200 मीटर बटरफ्लाई स्ट्रोक, 50 मीटर फ्री स्टाइल और 4 गुणे 200 फ्री स्टाइल रिले में वाराणसी के तैराकों ने पहला स्थान पाया। विधायक बहोरन लाल मौर्य और डीएम आर विक्र म सिंह ने तैराकों को पुरस्कृत किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश तैराकी संघ के सचिव रविन कपूर, आरएसओ मुद्रिका पाठक, रामपाल यादव, प्रदीप चौहान, कंचन चौरसिया, राकेश यादव, शमीम अहमद, ओपी कोहली, सोनेंद्र श्रोतिया व अन्य का सहयोग रहा। 
विज्ञापन


पहले स्थान पर रहे तैराक 
वर्ग        स्टाइल                        तैराक  
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक    15 सौ मी. फ्री स्टाइल    अभय साहनी, वाराणसी
बालिका    15 सौ मी. फ्री स्टाइल    अनन्या शांडिल्य, मेरठ 
बालक     2 सौ मी. बैक स्ट्रोक        अतुल साहनी, वाराणसी
बालिका    2 सौ मी. बैक स्ट्रोक    मुस्कान पटेल, वाराणसी
बालक    50 मी. ब्रेस्ट स्ट्रोक    ऋतिक शर्मा, मुरादाबाद
बालिका     50 मी. ब्रेस्ट स्ट्रोक    सागृति मौर्य, मिर्जापुर
बालक    2 सौ मी. मेडले        अभय साहनी, वाराणसी
बालिका     4 सौ मी. मेडले    अनामिका साहनी, मिर्जापुर
बालक     सौ मी. बटरफ्लाई    अतुल साहनी, वाराणसी 
बालिका     सौ मी. बटरफ्लाई    खुशी पटेल, वाराणसी
बालक     200 मी. फ्री स्टाइल    अभय साहनी, वाराणसी
बालिका     200 मी. फ्री स्टाइल    रजनी साहनी, वाराणसी 
बालक     4 गुणा 100 मी. रिले    उदय, लालचंद्र, हर्षित, ऋतिक, मुरादाबाद 
बालिका     4 गुणा 100 मी. रिले    वंदना, निशा, रजनी, मुस्कान वाराणसी  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed