फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Varanasi Lalkuan special train 22 and Anand Vihar-Saharsa canceled till October 28

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: वाराणसी लालकुआं विशेष ट्रेन 22, आनंद विहार-सहरसा 28 अक्तूबर तक निरस्त

Mon, 14 Oct 2024 09:01 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Oct 2024 09:01 AM IST
सार

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में मेगा ब्लॉक के कारण रेलवे ने दो विशेष ट्रेनों को निरस्त किया है। पांच ट्रेनों को 30 अक्तूबर तक दो घंटे देरी से चलाया जाएगा।

विज्ञापन
Varanasi Lalkuan special train 22 and Anand Vihar-Saharsa canceled till October 28
ट्रेन - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के गोरखपुर-गोंडा और कुसम्ही-गोरखपुर के बीच मेगा ब्लॉक के कारण बरेली होते हुए गुजरने वाली ट्रेनें भी प्रभावित होंगी। सोमवार से आनंद विहार-सहरसा त्योहार विशेष ट्रेन को 28 और वाराणसी-लालकुआं विशेष ट्रेन को 22 अक्तूबर तक निरस्त कर दिया गया है। इस सप्ताह छह और विशेष ट्रेनों को निरस्त किया जाएगा। 

विज्ञापन


ब्लॉक के कारण 04032/31 आनंद विहार-सहसरसा-आनंद विहार विशेष ट्रेन को 14 से 28 अक्तूबर तक और 05055/56 लालकुआं-वाराणसी-लालकुआं को 14 से 22 अक्तूबर तक निरस्त किया गया है। 04493/94 दिल्ली-गोरखपुर-दिल्ली विशेष ट्रेन को 17 से 27 तक और 05301/02 मऊ-आनंद विहार-मऊ को 17 से 25 अक्तूबर तक निरस्त किया गया है।
विज्ञापन


UP: कम पढ़े-लिखे लोगों को रुपये देकर खुलवाते खाता, फिर उसमें आता है ठगी का पैसा; ऐसे चलता साइबर क्राइम का धंधा
विज्ञापन
विज्ञापन


04313/14 मुजफ्फरपुर-हरिद्वार-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन 18 से 26 अक्तूबर तक निरस्त रहेगी। इसके अलावा बरेली होकर गुजरने वाली 15655 कामाख्या-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस समेत पांच ट्रेनों को 30 अक्तूबर तक दो घंटे देरी से चलाया जाएगा। 

रोडवेज ने शुरू की तैयारियां 
दिवाली, भैयादूज और छठपूजा के लिए रोडवेज ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यालय स्तर से जारी गाइड लाइन में लंबे रूटों पर नई बसों को भेजने का आदेश दिया गया है। बरेली परिक्षेत्र के चारों डिपो की 100 पुरानी बसों को चिह्नित किया गया है। इनको लोकल रूटों पर लगाया जाएगा। लंबे रूटों पर पुरानी बसों को भेजने के कारण यात्रियों को रास्ते में ब्रेकडाउन की समस्या से जूझना पड़ता है। 

इस समस्या से निपटने के लिए इस बार स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि लंबे रूटों पर पुरानी बसों को न भेजा जाए। बसों के लिए पहले से रूट निर्धारित कर कर्मचारियों की तैनाती का आदेश भी दिया गया है। सेवा प्रबंधक धनजी राम ने चारों डिपो के एआरएम को निर्देश दिए हैं कि दिवाली से पहले बसों को दुरुस्त करा लें। रूट और ड्यूटी चार्ट बनाकर क्षेत्रीय मुख्यालय को उपलब्ध करा दिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed