{"_id":"6a3846303baca90c5b09e379","slug":"vankhandinath-park-to-get-a-shiva-themed-makeover-toy-train-to-run-for-children-bareilly-news-c-4-bly1053-910007-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शिवमय होगा वनखंडीनाथ पार्क, बच्चों के लिए चलेगी टॉय ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शिवमय होगा वनखंडीनाथ पार्क, बच्चों के लिए चलेगी टॉय ट्रेन
Mon, 22 Jun 2026 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
बरेली। शहरवासियों के सैर-सपाटे, मनोरंजन और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम जल्द ही एक शानदार तोहफा देगा। वनखंडीनाथ मंदिर के समीप लगभग 10 एकड़ क्षेत्र में फैले पार्क के सुंदरीकरण और नवनिर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। इसमें भगवान शिव की ध्यान मुद्रा में 21 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित करने के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। बच्चों के लिए टॉय ट्रेन चलाने की भी योजना है। पूरी परियोजना पर 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
वर्तमान में गांधी उद्यान, सीआई पार्क और अक्षर विहार जैसे चुनिंदा पार्कों में ही सुविधाएं उपलब्ध होने के कारण वहां भारी भीड़ रहती है। इसी दबाव को कम करने के लिए इस बड़े पार्क को सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। पार्क के भीतर बच्चों के लिए आकर्षक झूले, गिटार और स्वच्छता की प्रेरणा देने वाले कई अनूठे मॉडल लगाए गए हैं। खेल प्रेमियों के लिए यहां टेबल टेनिस कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, कैरम और चेस खेलने की भी व्यवस्था की गई है। ओपन जिम और पूरी तरह से सुसज्जित वॉक-वे भी तैयार है। रंग-बिरंगी लाइटें रात के समय इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाएंगी।
पार्क में लगाए पौधे
पार्क को पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए वहां विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जा चुके हैं। आगे और पौधे रोपने की योजना है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि पार्क में कई आधुनिक सुविधाएं जोड़ी गई हैं। धार्मिक और आधुनिकता के इस अनूठे संगम वाले पार्क का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। जून के अंत तक भगवान शिव की प्रतिमा की स्थापना के साथ ही इस पार्क को आम जनता और पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
आकर्षण का केंद्र बनेगा सेना का हेलीकॉप्टर मॉडल
युवाओं और बच्चों में देशप्रेम की भावना जगाने के लिए वनखंडीनाथ पार्क में भारतीय सेना के एक वास्तविक हेलीकॉप्टर का मॉडल भी स्थापित किया गया है। यह मॉडल पार्क में आने वाले लोगों के लिए सेल्फी पॉइंट और आकर्षण का केंद्र साबित होगा। पार्क में सुंदर हट भी बनाई गई हैं, जहां बैठकर लोग सुकून के पल बिता सकेंगे।