फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Vande Bharat updated on PRS tickets booking starts

Vande Bharat: पीआरएस पर अपडेट हुई वंदे भारत, टिकटों की बुकिंग शुरू; जानिए बरेली से लखनऊ का किराया

Mon, 18 Mar 2024 12:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 18 Mar 2024 12:10 PM IST
सार

देहरादून-लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस रेलवे की वेबसाइट, मोबाइल एप और पीआरएस पर अपडेट हो गई है। रविवार से टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गई। 26 मार्च से इस ट्रेन का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन
Vande Bharat updated on PRS tickets booking starts
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून-लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 26 मार्च से शुरू हो जाएगा। रविवार को रेलवे की वेबसाइट, मोबाइल एप और पीआरएस (पब्लिक रिजर्वेशन सिस्टम) पर इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन को अपडेट करते हुए टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। यह ट्रेन देहरादून-लखनऊ के बीच 590 किमी की यात्रा 8:10 घंटे में पूरी करेगी।

विज्ञापन


पहले दिन रविवार को बरेली से लखनऊ, हरिद्वार और देहरादून के टिकट ज्यादा बिके हैं। 26 से 31 मार्च तक ट्रेन की दोनों श्रेणियों में सीटें उपलब्ध हैं। 22545/22546 देहरादून-लखनऊ-देहरादून वंदे भारत का संचालन सोमवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन किया जाएगा। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रा के लिए यात्री ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से टिकट प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


किराया ज्यादा लेकिन समय की होगी बचत
वंदे भारत एक्सप्रेस की एसी चेयरकार में देहरादून से लखनऊ का किराया 1,480 रुपये है। एक्जीक्यूटिव श्रेणी में देहरादून-लखनऊ के बीच सफर के लिए 2,715 रुपये देने होंगे। बरेली-लखनऊ के बीच एसी चेयरकार में यात्रा के लिए 910 रुपये और एक्जीक्यूटिव श्रेणी में 1,585 रुपये किराया लगेगा। बरेली-देहरादून का किराया 1,015 और 1,800, बरेली-हरिद्वार का 840 और 1,555, बरेली-मुरादाबाद के बीच एसी चेयरकार में यात्रा के लिए 455 और एक्जीक्यूटिव श्रेणी में 840 रुपये किराया देना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून-लखनऊ के बीच कुंभ एक्सप्रेस में एसी प्रथम श्रेणी का किराया 2,155 रुपये है। यह ट्रेन 10:40 घंटे में यात्रा पूरी करती है। राप्ती-गंगा एक्सप्रेस का किराया 2,075 रुपये है। यह ट्रेन 11:10 घंटे में यात्रा पूरी करती है। जनता एक्सप्रेस का एसी प्रथम श्रेणी का किराया 2,075 रुपये है। यह ट्रेन 14:20 घंटे में यात्रा पूरी करती है। वंदे भारत एक्सप्रेस यह यात्रा 8:10 घंटे में पूरी करेगी।

समयसारणी
22545 लखनऊ-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5:15 बजे लखनऊ से चलने के बाद 8:33 बजे बरेली आएगी। सुबह 9:52 बजे मुरादाबाद, दोपहर 12:13 बजे हरिद्वार और 1:35 बजे देहरादून पहुंचेगी। 22546 देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस देहरादून से दोपहर 2:45 बजे चलने के बाद 3:29 बजे हरिद्वार, 5:40 बजे मुरादाबाद, शाम 7:03 बजे बरेली आएगी और रात 10:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed